इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.
व्याख्याता भौतिकी 2019 - भाग 3 (ध्वनि एवं प्रकाश)
व्याख्याता भौतिकी सन 2019 भाग - 3 (ध्वनि एवं प्रकाश / Sound and Light) के सभी 25 प्रश्नों (प्रश्न क्रमांक 51 से 75)
Disclaimer:- ओरिजिनल प्रश्न पत्र को ही सही पढ़ा और समझा जाए। वेबसाइट में टाइपिंग त्रुटि हो सकता है।
व्याख्याता भौतिकी परीक्षा - 2019
भाग - 03: ध्वनि एवं प्रकाश (Sound and Light)
प्र. 51 जब एक निश्चित आवृत्ति का पराबैंगनी प्रकाश एक पोटैशियम धातु (टारगेट) पर पड़ता है तब उत्सर्जित फोटो इलेक्ट्रानों को रोकने के लिए विरोधी विभव का मान 0.6 वोल्ट है। यदि आवृत्ति 10% बढ़ा दी जाए तो विरोधी विभव 0.9 वोल्ट हो जाता है। पोटैशियम का कार्यफलन है:
When the ultraviolet radiation of a certain frequency falls on a potassium target, the photoelectrons released can be stopped completely by a retarding potential of 0.6 V. If the frequency of the radiation is increased by 10%, this stopping potential rises to 0.9 V. The work function of potassium is:
सही उत्तर: (B) 2.4 eV
प्र. 52 एक आर्गन पाईप निम्न क्रमागत आवृतियाँ 75 Hz, 125 Hz, 175 Hz और 225 Hz उत्पन्न करता है। इस आर्गन पाईप से प्राप्त दसवाँ संनादी है:
An open organ pipe produces following consecutive frequencies 75 Hz, 125 Hz, 175 Hz and 225 Hz tenth harmonic from this organ pipe is:
सही उत्तर: (C) 525 Hz
प्र. 53 $4\times 10^{-3}$ कि.ग्रा./मीटर के द्रव्यमान घनत्व की एक डोरी 360 N के तनाव में है तथा यह दोनों सिरों पर बंधी है। इसकी एक अनुनादी आवृत्ति 375 हर्टज है तथा अगली उच्च अनुनादी आवृत्ति 450 हर्टज है। डोरी का द्रव्यमान है:
A string with mass density of $4\times 10^{-3}$ kg/m is under tension of 360 N and fixed at both ends. One resonance frequency is 375 Hz and next higher is 450 Hz. The mass of string is:
सही उत्तर: (B) $3\times 10^{-3}$ kg
प्र. 54 A, B और C धातुओं के कार्यफलन क्रमशः 4.5 eV, 4.3 eV तथा 3.5 eV हैं। यदि 4000 Å तरंगदैर्ध्य का प्रकाश इन धातुओं पर आपतित कराया जाता है तब निम्न में किस धातु से फोटो इलेक्ट्रान उत्सर्जित होंगे:
Work functions of three metals A, B and C are 4.5 eV, 4.3 eV and 3.5 eV respectively. If a light of wavelength 4000 Å is incident on the metals the photoelectrons are emitted from:
सही उत्तर: (C) C
प्र. 55 यदि अभिदृश्यक लेन्स की फोकस दूरी बढ़ायी जाती है, तब आवर्धन क्षमता:
If the focal length of objective lens is increased then magnifying power of:
सही उत्तर: (D) सूक्ष्मदर्शी की घटती है किन्तु दूरदर्शी की बढ़ती है
प्र. 56 किसी अधुवित प्रकाश की तीव्रता $2a^2$ है जो कि किसी पतले ध्रुवक से गुजरता है। यदि इसमें शून्य अवशोषण हो, तो निर्गत समतल ध्रुवित प्रकाश की तीव्रता होगी:
An unpolarised beam of intensity $2a^2$ passes through a thin polaroid. Assuming zero absorption, intensity of emergent polarised light is:
सही उत्तर: (A) $a^2$
प्र. 57 प्रकाश विद्युत प्रभाव में फोटो इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा एवं आपतित फोटोनों की आवृत्ति के मध्य ग्राफ का ढाल है (h प्लांक नियतांक है):
The slope of graph between kinetic energy of photoelectrons and frequency of incident photons in photoelectric effect is:
सही उत्तर: (A) h
प्र. 58 यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में $S_1$ एवं $S_2$ स्लिटों से आने वाली तरंगों के बीच, बिन्दु P एवं Q पर पथान्तर क्रमशः शून्य एवं $\frac{\lambda}{4}$ हैं। P एवं Q पर तीव्रताओं का अनुपात होगा:
At two points P and Q on screen in Young's double slit experiment, waves from slits have path difference 0 and $\frac{\lambda}{4}$, ratio of intensities is:
सही उत्तर: (B) 2:1
प्र. 59 एक कण सरल आवर्त गति कर रहा है जिसका आयाम 25 सेमी तथा आवर्तकाल 3 सेकण्ड है। इस कण को माध्य स्थिति के दोनों ओर स्थित दो बिन्दुओं जिनके बीच की दूरी 12.5 सेमी है, के बीच गति करने में लगा न्यूनतम समय है:
A particle executes SHM with amplitude 25 cm and time period 3 sec. Minimum time required to move between two points 12.5 cm on either side of mean position:
सही उत्तर: (B) 0.5 सेकण्ड
प्र. 60 5000Å तरंगदैर्ध्य का समान्तर प्रकाश पूँज एक पतली लम्बी स्लिट (स्लिट चौड़ाई 0.4 मिमी.) पर आपतित होता है। फ्राउनहाफर विवर्तन चित्र स्क्रीन पर 30 से.मी. फोकस दूरी वाले उत्तल लेन्स से प्राप्त होता है। केन्द्रीय उच्चिष्ठ की रैखीय चौड़ाई होगी:
A parallel beam of light of wavelength 5000Å is incident on a slit of width 0.4 mm. Fraunhofer diffraction width of central maximum is:
सही उत्तर: (C) 0.75 mm
प्र. 61 एक छात्र 15 से.मी. से आगे नहीं देख सकता है। उसके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले लेन्स की शक्ति क्या होगी, यदि वह पुस्तक को स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर पढ़ना चाहता है:
A student cannot see beyond 15 cm. Find the power of the lens he should use to read a book placed at least distance of distinct vision:
सही उत्तर: (A) -2.67 D
प्र. 62 एकल स्लिट के कारण उत्पन्न विवर्तन चित्र में प्रथम तीन क्रमागत अधिकतम तीव्रताओं का अनुपात होता है:
The ratio of intensities of consecutive maxima in diffraction pattern due to single slit (upto three maxima):
सही उत्तर: (C) $1:\frac{4}{9\pi^2}:\frac{4}{25\pi^2}$
प्र. 63 जब प्रकाश पुंज वायु से काँच पर 57° के कोण पर आपतित होता है, तब परावर्तित प्रकाश पूर्णतः ध्रुवित होता है। यदि इसी पूँज को पानी से काँच पर आपतित किया जाए तब परावर्तित किरण के पूर्णतः ध्रुवित होने के लिए आपतन कोण होगा:
When light is incident from air to glass at $57^\circ$, reflected beam is completely polarised. If incident from water to glass, angle of incidence:
सही उत्तर: (C) $\theta < 57^\circ$
प्र. 64 समान ऊर्जा 1MeV वाले इलेक्ट्रॉन (e), प्रोटॉन (p), न्यूट्रॉन (n) और $\alpha$-कण ($\alpha$) के साथ सम्बद्ध डि-ब्रोग्ली तरंगों ($\lambda$) का बढ़ता हुआ क्रम निम्नानुसार होगा:
Increasing order of de-Broglie wavelength of e, p, n and $\alpha$-particle having same energy 1 MeV:
सही उत्तर: (B) $\lambda_\alpha < \lambda_n < \lambda_p < \lambda_e$
प्र. 65 किसी प्रिज्म में पाया गया कि उसका न्यूनतम विचलन कोण $38^\circ$ है तथा जब आपतन कोण $42^\circ$ या $62^\circ$ हो तो विचलन कोण $44^\circ$ पाया जाता है। न्यूनतम विचलन के समय आपतन कोण का मान होगा:
A prism has minimum deviation $38^\circ$. Deviation is $44^\circ$ for incidence $42^\circ$ or $62^\circ$. Angle of incidence during minimum deviation is:
सही उत्तर: (A) $49^\circ$
प्र. 66 दो सिरों पर दृढ़ एक तनी हुई डोरी में अप्रगामी तरंग $y = 6 \cos \pi x \sin 100\pi t$ से व्यक्त की जाती है। समय $t = \frac{1}{50}$ सेकण्ड और स्थिति $x = \frac{1}{6}$ से.मी. पर कण का वेग होगा:
Standing wave $y = 6 \cos \pi x \sin 100\pi t$. Velocity of a point at $x = 1/6$ cm and $t = 1/50$ sec:
सही उत्तर: (A) $942\sqrt{3} cm/sec$
प्र. 67 यंग के द्विस्लिट प्रयोग (स्लिटों के बीच की दूरी d) में तरंगदैर्ध्य $\\lambda$ और परदे की दूरी L है। चमकीली फ्रिन्जों की कोणीय स्थिति व्यक्त होती है:
In Young's double slit experiment, angular position of bright fringes is given by:
सही उत्तर: (D) $\sin^{-1}[\frac{N\lambda}{d}]$
प्र. 68 चित्र में दिए गए निकाय में दोनों गुटकों के छोटे दोलनों के लिए आवर्तकाल का मान होगा: (घर्षण बलहीन पृष्ठ)
Time period for small oscillations of the system of two blocks:
सही उत्तर: (C) $2\pi\sqrt{\frac{3m}{4k}}$
प्र. 69 किसी माध्यम में ध्वनि का वेग $1200 m/s$ है। 300 Hz आवृत्ति की अप्रगामी तरंगों में एक निस्पंद तथा उसके निकटतम प्रस्पंद के बीच की दूरी है:
Velocity $1200 m/s$, frequency 300 Hz. Distance between node and neighbouring antinode is:
सही उत्तर: (A) 1 मीटर
प्र. 70 खगोलीय दूरदर्शी द्वारा सामान्य संयोजन के लिए आवर्धन 10 तथा लम्बाई 1.1 मीटर है। जब प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी ($D=25$ सेमी.) पर बनता है, तो आवर्धन होगा:
Astronomical telescope magnification for normal adjustment is 10, length 1.1 m. Magnification when image is at least distance of distinct vision:
सही उत्तर: (C) 14
प्र. 71 इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में इलेक्ट्रॉन $V_0\hat{i}$ वेग से अनुप्रस्थ विद्युत क्षेत्र $E_0\hat{j}$ में प्रवेश करता है। डि-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य $\lambda$ से $\lambda/3$ होने में लगा समय अनुक्रमानुपाती होता है:
Time taken for de-Broglie wavelength to change from $\lambda$ to $\lambda/3$ in transverse electric field $E_0$ is proportional to:
सही उत्तर: (B) $\frac{1}{E_0}$
प्र. 72 एक लोलक घड़ी सही समय बताती है। यदि लोलक की लम्बाई 0.05% बढ़ा दी जाए तब प्रति दिन समय में त्रुटि का मान होगा:
A pendulum clock gives correct time. Error in time per day if length increases by 0.05%:
सही उत्तर: (B) 21.6 सेकण्ड
प्र. 73 दो +5D लेन्सों को एक दूसरे से कुछ दूरी पर रखा गया है। इस लेन्स संयोग की तुल्य शक्ति ऋणात्मक होगी, यदि लेन्सों के बीच की दूरी हो:
Two +5D lenses are placed apart. Equivalent power is negative if distance between lenses is:
सही उत्तर: (A) 40 सेमी. से अधिक
प्र. 74 दो तरंगें $y_1 = \cos(4t-2x)$ तथा $y_2 = \sin(4t-2x+\frac{\pi}{3})$ हैं। दोनों तरंगों के बीच कलान्तर है:
Phase difference between two waves $y_1 = \cos(4t-2x)$ and $y_2 = \sin(4t-2x+\frac{\pi}{3})$:
सही उत्तर: (C) $-\frac{\pi}{6}$
प्र. 75 अवमंदित आवर्ती दोलित्र का आयाम तथा आवृत्ति:
The amplitude and frequency of damped harmonic oscillator:
सही उत्तर: (D) आयाम घटता है लेकिन आवृत्ति बढ़ती है
