व्याख्याता भौतिकी परीक्षा - 2019
भाग - 05 : शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षा में आंकलन एवं मूल्यांकन, शिक्षणशास्त्र, शैक्षिक अभिवृत्ति
प्र. 101: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार "काम का शिक्षा से जुड़ाव अपरिहार्य है" का आशय है;
(I) शिक्षा द्वारा सहकारिता की मानसिकता का विकास
(II) आर्थिक और सामाजिक बदलाव में भागीदारी के लिए तैयारी
(A) केवल (I)
(B) केवल (II)
(C) (I) और (II)
(D) ना (I) और ना ही (II)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) (I) और (II)
प्र. 102: छोटी कक्षाओं के लिए समस्या समाधान विधि उपयुक्त नहीं है क्योंकि :
(A) यह अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया है
(B) विद्यार्थी कम रुचि लेते हैं
(C) विद्यार्थी के पास पर्याप्त पूर्व ज्ञान नहीं होता
(D) प्रतिबद्ध शिक्षक नहीं हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) विद्यार्थी के पास पर्याप्त पूर्व ज्ञान नहीं होता
प्र. 103: शिक्षक को चाहिए कि दक्षता और व्यवसायिक विकास के लिए वह :
(A) कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लें
(B) एक औपचारिक/अनौपचारिक शिक्षक संघ का सदस्य बने
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों
प्र. 104: सृजनात्मकता एक शाखा है :
(A) औद्योगिक मनोविज्ञान
(B) शिक्षा मनोविज्ञान
(C) सामान्य मनोविज्ञान
(D) व्यक्तित्व मनोविज्ञान
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) शिक्षा मनोविज्ञान
प्र. 105: उत्तम अध्यापन फलन है :
(A) अध्यापन व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का
(B) विद्यालय में प्राचार्य का सशक्त नेतृत्व का
(C) शिक्षकों की उच्च अकादमिक योग्यता का
(D) शिक्षकों की उच्च स्तर की विद्वत्ता का
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) अध्यापन व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का
प्र. 106: अच्छे परीक्षण की विशेषताएँ हैं :
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) वस्तुनिष्ठता
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
प्र. 107: लिंग आधारित अनुकूल वातावरण के निर्माण में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकता है :
(A) कक्षा-कक्ष वातावरण को लिंग हेतु संवेदनशील बना कर
(B) छात्राओं की भागीदारी छात्रों की तुलना में बढ़ा कर
(C) छात्राओं को अधिक अंक देकर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) कक्षा-कक्ष वातावरण को लिंग हेतु संवेदनशील बना कर
प्र. 108: जिनके व्यवहार में कोई ऐसी असामान्य बात होती है या कक्षा में अनुचित समस्याएँ उत्पन्न करते हैं उन्हें कैसे बालकों की श्रेणी में रखा जा सकता है?
(A) पिछड़े बालक
(B) मंदबुद्धि बालक
(C) समस्यात्मक बालक
(D) प्रतिभाशाली बालक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) समस्यात्मक बालक
प्र. 109: आकलन के मुख्य तरीके कौन से हो सकते हैं?
(A) व्यक्तिगत आकलन
(B) सामूहिक आकलन
(C) सहपाठियों द्वारा आकलन
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
प्र. 110: कक्षा-कक्ष में अंतर्क्रिया की प्रकृति होती है :
(A) अ-मौखिक
(B) मौखिक
(C) मौखिक और अ-मौखिक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) मौखिक और अ-मौखिक
प्र. 111: "मानव व्यवहार तीन मुख्य स्त्रोतों से प्रवाहित होता है : इच्छा, भावना और ज्ञान" कहा गया है :
(A) प्लेटो द्वारा
(B) सुकरात द्वारा
(C) एच. मूर द्वारा
(D) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) प्लेटो द्वारा
प्र. 112: आगमनात्मक तर्क की ओर सटीकता से संकेत करने वाला शब्द क्रम है:
(A) विशिष्ट घटनाएँ अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन
(B) अवलोकन - सत्यापन - विशिष्ट घटनाएँ - सामान्यीकरण
(C) अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन - विशिष्ट घटनाएँ
(D) सत्यापन - अवलोकन - विशिष्ट घटनाएँ - सामान्यीकरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) विशिष्ट घटनाएँ अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन
प्र. 113: दत्तकार्य से क्या लाभ होता है ?
(A) कार्य के प्रति गंभीरता
(B) विद्यार्थियों के कार्यभार की अधिकता
(C) स्वाध्याय को प्रोत्साहन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) स्वाध्याय को प्रोत्साहन
प्र. 114: ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा का उत्तरदायित्व होता है:
(A) ग्राम पंचायत पर
(B) जिला परिषद् पर
(C) सहकारी संस्थाओं पर
(D) (A) और (B) दोनों पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) (A) और (B) दोनों पर
प्र. 115: "प्रायोजना सामाजिक वातावरण में पूर्ण संलग्नता से किया जाने वाला उद्देश्यपूर्ण कार्य है।" किसके अनुसार है?
(A) एस.सी. पार्कर
(B) जे.ए. स्टीवेन्सन
(C) डब्लू.एच. किलपैट्रिक
(D) जॉन डीवी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) डब्लू.एच. किलपैट्रिक
प्र. 116: किस अवस्था में बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है ?
(A) उत्तर बाल्यावस्था
(B) बचपनावस्था
(C) प्रारंभिक बाल्यावस्था
(D) तरुणावस्था
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) प्रारंभिक बाल्यावस्था
प्र. 117: कार्बन के अपरूपों में भिन्नता का कारण बताइए ये प्रश्न किस उद्देश्य से संबंधित है?
(A) समझ
(B) ज्ञान
(C) कौशल
(D) अनुप्रयोग
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) समझ
प्र. 118: शिक्षार्थी में अधिगम के प्रति संवेदनशीलता का विकास करने के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है ?
(P) शिक्षण शास्त्र उत्पाद की बजाय प्रक्रिया पर निर्भर होता है।
(Q) शिक्षक को चाहिए कि वह पढ़ाए जाने वाले तथ्यों के संदर्भ में पूर्व ज्ञान की पूछताछ करें।
(A) केवल (P)
(B) केवल (Q)
(C) (P) और (Q) दोनों
(D) ना ही (P) ना (Q)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) (P) और (Q) दोनों
प्र. 119: किसने कहा है कि "किशोरावस्था से ही संज्ञानात्मक विकास की औपचारिक परिपालन की अवस्था प्रारंभ होती है।"
(A) टरमैन
(B) पियाजे
(C) बेले
(D) लिवसे
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पियाजे
प्र. 120: एक प्रभावी संप्रेषक की क्षमता के निर्धारण का आधार होता है :
(A) संप्रेषक का व्यक्तित्व
(B) जीवन का अनुभव
(C) लक्षित दर्शकों की अंतर्क्रियाशीलता
(D) लक्षित दर्शकों की आवश्यकताओं की पूर्ति
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) लक्षित दर्शकों की आवश्यकताओं की पूर्ति
प्र. 121: जॉर्ज डेविड बिरखौफ के अनुसार वस्तु की जटिलता (C), सममिति या क्रम (O) और सौन्दर्यात्मक मूल्य (m) के बीच संबंध है :
(A) $O\propto\frac{m}{C}$
(B) $m\propto\frac{O}{C}$
(C) $C\propto\frac{O}{m}$
(D) $\frac{C}{O}=\frac{O}{m}$
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) $m\propto\frac{O}{C}$
प्र. 122: एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में शिक्षक की भूमिका है कि वह :
(A) छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुरूप पाठ का संचालन करे।
(B) शिक्षक के प्रदर्शन की अपेक्षा विद्यार्थियों के अधिगम पर ध्यान केंद्रित करे।
(C) ऐसे अधिगम वातावरण का निर्माण करे जहाँ विद्यार्थी उत्तरदायित्व और आत्म शासन के लिए प्रेरित किये जावे।
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
प्र. 123: निम्नांकित में से पाठ्यक्रम निर्माण के संदर्भ में एक विचारणीय बिन्दु है/हैं :
(I) मूल्यांकन प्रविधि
(II) विषय वस्तु
(III) अधिगम अनुभव
(A) (I) और (II)
(B) (II) और (III)
(C) केवल (II)
(D) (I), (II) और (III)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (D) (I), (II) और (III)
प्र. 124: किसी परीक्षण के प्रमापीकरण के लिए "पद विश्लेषण" किस सोपान में किया जाता है ?
(A) परीक्षण की योजना बनाना
(B) परीक्षण का प्रारूप बनाना
(C) परीक्षण के प्रारूप की जाँच
(D) परीक्षण का मूल्यांकन करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) परीक्षण के प्रारूप की जाँच
प्र. 125: वर्तमान मूल्यांकन प्रणाली का दोष है :
(A) आत्मविश्वास का विकास
(B) रटने को प्रोत्साहन
(C) सैद्धांतिक विषयों पर कम महत्व देना
(D) प्रायोगिक विषयों को अधिक महत्व देना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) रटने को प्रोत्साहन
प्र. 126: कौन से विषय में विषय से संबंधी खेल, पहेलियाँ, कहानियों आदि का प्रयोग किया जाना चाहिए ?
(A) गणित
(B) भाषा
(C) विज्ञान
(D) सामाजिक विज्ञान
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) गणित
प्र. 127: अभिप्रेरणा शब्द की उत्पत्ति एक ऐसे लैटिन शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है :
(A) आगे करना
(B) धक्का देना
(C) खींचना
(D) निर्देशित करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) धक्का देना (या प्रेरणा देना / चालित करना)
प्र. 128: किसी व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रिया को किसी नियंत्रित अवस्था में क्रमबद्ध अध्ययन करने की विधि है:
(A) प्रयोगात्मक विधि
(B) प्रेक्षण विधि
(C) सर्वे विधि
(D) अंतर्निरीक्षण विधि
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) प्रयोगात्मक विधि
प्र. 129: हस्तचालन और संचलन कौशलों के वर्गीकरण के आधार पर व्यवहार का सही क्रम है :
(A) manipulation-precision-imitation-articulation-naturalization
(B) imitation-precision-manipulation-naturalization-articulation
(C) imitation-manipulation-precision-articulation-naturalization
(D) manipulation-imitation-precision-articulation-naturalization
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) imitation-manipulation-precision-articulation-naturalization (नकल - हेरफेर - सटीकता - अभिव्यक्ति - प्रकृतिकरण)
प्र. 130: "गलतियों को छुपाया ना जावे बल्कि उन्हें रचनात्मक रूप में प्रयोग में लाया जावे" का अर्थ है:
(A) शिक्षक को छात्र द्वारा की गई त्रुटियों को पूरे समूह के साथ चर्चा करनी चाहिए।
(B) गलतियों से सीख लेकर उन्हें सुधारने पर जोर दिया जाना चाहिए।
(C) गलतियों को नजरअंदाज कर देना चाहिए।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) गलतियों से सीख लेकर उन्हें सुधारने पर जोर दिया जाना चाहिए।
