व्याख्याता भौतिकी भर्ती परीक्षा 2019भाग 4 (गुरूत्वाकर्षण एवं गतिकीय Gravity and Dynamics

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.

 प्रश्न-पत्र के भाग 4 (गुरूत्वाकर्षण एवं गतिकीय - Gravity and Dynamics) के सभी 25 प्रश्नों (प्रश्न 76 से 100)

Disclaimer:- ओरिजिनल प्रश्न पत्र को ही सही पढ़ा और समझा जाए। वेबसाइट में टाइपिंग त्रुटि हो सकता है।


व्याख्याता भौतिकी परीक्षा 2019 - भाग 4: गुरूत्वाकर्षण एवं गतिकीय (Gravity and Dynamics)

प्र.76: एक वस्तु एक समान त्वरण से गति कर रहा है वह अपने गति के तीसरे सेकण्ड में 12 मीटर एवं 5 वें सेकण्ड में 20 मीटर तय करता है, तो 10 सेकण्ड बाद का वेग ज्ञात कीजिए।

उत्तर: (C) 42 m/s

प्र.77: $\vec{A}$ के x तथा y घटक का परिमाण 7 एवं 6 हैं। $(\vec{A}+\vec{B})$ के x तथा y घटक का परिमाण क्रमशः 11 एवं 9 हैं। तो $\vec{B}$ का परिमाण है :

उत्तर: (A) 5

प्र.78: यदि एक m द्रव्यमान का कण त्रिज्या r के क्षैतिज वृत्त में अभिकेन्द्री बल $(-\frac{k}{r^{2}})$ के साथ घूम रहा है, तो कुल ऊर्जा है :

उत्तर: (D) $-\frac{k}{2r}$

प्र.79: जब द्रव धारा रेखीय प्रवाह में होता है तो उसके दो सतहों के बीच लगने वाले श्यान बल का कारण है :

उत्तर: (B) एक सतह से दूसरे सतह में रेखीय संवेग का स्थानांतरण

प्र.80: m द्रव्यमान के एक सीसा का गोला एक श्यान द्रव में सीमान्त वेग $v_o$ के साथ गिरता है। यदि एक दूसरा सीसा का गोला जिसका द्रव्यमान M है उसी श्यान द्रव में सीमान्त वेग $4v_o$ के साथ गिरता है। $M/m$ का अनुपात है :

उत्तर: (D) 16

प्र.81: A और B दो गैसें हैं। $\frac{T_A}{M_A} = \frac{T_B}{M_B}$, जहाँ T ताप है और M आण्विक द्रव्यमान है। यदि $C_A$ और $C_B$ वर्ग माध्य मूल चाल है, तो $C_A/C_B$ होगा :

उत्तर: (C) 0.5

प्र.82: एक आदर्श गैस का प्रारंभ में ताप T एवं आयतन V है। दाब को नियत रखते हुए उसके आयतन को $\Delta V$ बढ़ाया जाता है और उनके साथ ताप में वृद्धि $\Delta T$ है। तो राशि $\delta(=\frac{\Delta V}{V\Delta T})$ का ताप T के साथ बदलाव है :

उत्तर: (D) तापमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है

प्र.83: एक 5 कि.ग्रा. द्रव्यमान का एक गेंद $F = 2x^2 + x$ बल का अनुभव करता है। गेंद को 2 मी. विस्थापित करने में किया गया कार्य है :

उत्तर: (D) $\frac{44}{3} J$

प्र.84: एक कार्नो इंजन 600 K और 300 K के बीच कार्य कर रहा है। इंजन आपरेशन के प्रत्येक चक्र में श्रोत से 1000 J ऊष्मा ऊर्जा लेता है। इंजन की दक्षता होगी :

उत्तर: (C) 50%

प्र.85: एक m द्रव्यमान का कृत्रिम उपग्रह R त्रिज्या के कक्ष में पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा कर रहा है, एक परिक्रमा में किया गया कार्य है :

उत्तर: (D) शून्य

प्र.86: AB एवं CD दो एक समान छड़ें हैं, प्रत्येक की लम्बाई l एवं द्रव्यमान m है को जोड़कर क्रास बनाया गया है। छड़ों के बीच बने कोण के द्विभाजक (XY) के परितः जड़त्व आघूर्ण होगा :

उत्तर: (A) $\frac{ml^2}{12}$

प्र.87: एक वस्तु को $100^\circ\text{C}$ से $70^\circ\text{C}$ तक ठंडा होने में 4 मिनट लगता है, यदि कमरे का तापमान $15^\circ\text{C}$ है तो $70^\circ\text{C}$ से $40^\circ\text{C}$ तक ठंडा होने में समय लगेगा :

उत्तर: (C) 6 मिनट

प्र.88: यदि गैस के सभी अणुओं के द्रव्यमान को आधा एवं उनके चालों को दोगुना कर दिया जाय तो प्रारंभिक एवं अंतिम दाब का अनुपात होगा :

उत्तर: (B) 1:2

प्र.89: एक 5 kg की वस्तु प्रारंभ में विराम अवस्था में है, विस्फोटित होकर तीन भागों में टूट जाता है तथा उनके द्रव्यमान का अनुपात 1:1:3 है। दो समान द्रव्यमान के टुकड़े एक दूसरे के लम्बवत उड़ जाता है, एवं प्रत्येक का वेग 21 m/s है। भारी टुकड़े का वेग है :

उत्तर: (B) 7 m/s

प्र.90: यदि r त्रिज्या को दर्शाता है, d घनत्व, v चाल एवं $\eta$ श्यानता गुणांक को तो राशि $\frac{rdv}{\eta}$ की विमा :

उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं (यह रेनॉल्ड्स संख्या से संबंधित विमाहीन राशि है)

प्र.91: यदि एक वस्तु जमीन से ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपित किया जाता है तो किसी बिंदु P पर उसका स्थितिज ऊर्जा एवं गतिज ऊर्जा का अनुपात 2:3 है, यदि उसी वस्तु को पहले के वेग के दुगने वेग से प्रक्षेपित किया जाय तो उसी बिंदु P पर उसके स्थितिज ऊर्जा और गतिज ऊर्जा का अनुपात होगा :

उत्तर: (A) 1:9

प्र.92: एक क्षैतिज खुरदरा मेज जिसका घर्षण गुणांक $\mu = 0.5$ के ऊपर 10 कि.ग्रा. का एक ब्लाक रखा है, इस पर एक 100 न्यूटन का बल क्षैतिज लगता है। इस जगह पर $g = 10\text{ m/s}^2$ है तो ब्लाक का त्वरण है :

उत्तर: (C) $5\text{ m/s}^2$

प्र.93: एक तार जो कि Y प्रत्यास्थता गुणांक के पदार्थ से बना है उस पर विस्तार प्रतिबल S लगाया जाता है। तार का पायसन अनुपात $\sigma$ है तो पार्श्व (lateral) विकृति होगा :

उत्तर: (A) $\sigma\frac{S}{Y}$

प्र.94: m द्रव्यमान एवं L लंबाई का एक असमान छड़ है। छड़ का प्रति एकांक लम्बाई द्रव्यमान $\mu = bx$ के रूप में बदलता है, जहाँ b एक नियतांक है। छड़ का द्रव्यमान केन्द्र दिया जाएगा :

उत्तर: (C) $\frac{2L}{3}$

प्र.95: दो वस्तुओं का घनत्व का अनुपात 5:6 तथा विशिष्ट ऊष्मा का 3:5 तो ऊष्मा धारिता प्रति एकांक आयतन का अनुपात होगा :

उत्तर: (B) 1:2

प्र.96: समान लम्बाई एवं त्रिज्या के दो तारों के अंतिम सिरों को जोड़ा गया है और भार लटकाया गया है। यदि यंग प्रत्यास्थता गुणांक $Y_1$ एवं $Y_2$ हैं, तो संयोजन का तुल्य यंग प्रत्यास्थता गुणांक है :

उत्तर: (B) $\frac{2Y_1 Y_2}{Y_1 + Y_2}$

प्र.97: एक वस्तु का वेग-समय ग्राफ दिया गया है। यदि रेखा का ढाल m है तो वस्तु द्वारा T समय में चली गई दूरी है :

उत्तर: (B) $\frac{U^2}{2m}$

प्र.98: $\rho$ घनत्व के एक द्रव की बूंद $\rho_0$ घनत्व के एक द्रव में आधा डूबा हुआ तैर रहा है। यदि द्रव का पृष्ठ तनाव s है, तो बूंद की त्रिज्या है :

उत्तर: (A) $\sqrt{\frac{3s}{g(2\rho - \rho_0)}}$

प्र.99: प्रक्षेप्य को A से B तक पहुँचने में लगा समय t है, तो दूरी AB बराबर होगी :

उत्तर: (B) $\sqrt{3}ut$

प्र.100: यदि पृथ्वी की त्रिज्या द्रव्यमान में बिना परिवर्तन किये 0.2% से सिकुड़ जाती है, तो पृथ्वी के सतह पर पलायन वेग :

उत्तर: (C) 0.1% अधिक हो जाएगा

Post a Comment

0 Comments