इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.
उपरोक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर अभ्यर्थी 09.10. 2024 से व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं.
CGVYAPAM मॉडल आंसर Update
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर (छ.ग.) के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक श्रेणी 'द ' (THS24) के 300 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा दिनांक 15.09.2024 (रविवार) को परीक्षा आयोजित किया गया था जिसका मॉडल आंसर CGVYAPAM ने जारी कर दिया है.
उपरोक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर अभ्यर्थी 09.10. 2024 से व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं.
दावा आपत्ती के सम्बन्ध में अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर 16/10/2024, अपरान्ह 3.00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।पोर्टल पर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा
- दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। कृपया इसका भलीभाँति अध्ययन कर लें।
- दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पूर्व आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखें.
- आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसकी पावती भी डाउनलोड कर लेवें।
- नियत दिनांक एवं निर्धारित समय के पश्चात् पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे।
- बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जावेगा।
- प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जावेगा।
- दावा-आपत्ति के सम्बन्ध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
