1. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋण की अधिकतम सीमा वर्तमान में कितनी है ?
(A) 10 लाख रुपये
(B) 15 लाख रुपये
(C) 20 लाख रुपये
(D) 25 लाख रुपये
2. आधारभूत समानताओं युक्त एक व्यक्तिगत जीवधारी का समूह कहलाता है
(A) कुल
(B) जाति
(C) वंश
(D) गण
3. पूर्वी एवं पश्चिमी घाट.......में मिलते हैं ।
(A) कैमूर श्रृंखलाओं
(B) विन्ध्यन श्रृंखलाओं
(C) नीलगिरि की पहाड़ियों
(D) राजमहल की पहाड़ियों
4. प्रजातियों की अधिकतम विविधता कहाँ पाई जाती है ?
(A) शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश
(B) उष्ण कटिबंधीय प्रदेश
(C) ध्रुव प्रदेश
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
5. चीता का वैज्ञानिक नाम क्या है ?
(A) पैन्थेरा लिओ
(B) पैन्थेरा पारडस
(C) पैन्थेरा टाइग्रिस
(D) पैन्थेरा उन्सिया
6. आर्थिक सर्वेक्षण 2022 - 23 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 - 22 में भारत के निर्यात में निम्नलिखित वस्तुओं में से किसका प्रतिशत भाग सर्वाधिक रहा ?
(A) कृषि एवं सम्बद्ध उत्पाद
(B) कच्चा तेल एवं खनिज तेल उत्पाद
(C) विनिर्मित माल
(D) अयस्क एवं खनिज
7. निम्नलिखित में से गांधार शैली को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) इंडो फारसी कला
(B) इंडो यूनानी कला
(C) इंडो चीनी कला
(D) इंडो यूरोपीय कला
8. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद को भारतीय संविधान का “हृदय एवं आत्मा" कहा जाता है ?
(A) अनुच्छेद 32
(B) अनुच्छेद 14
(C) अनुच्छेद 15
(D) अनुच्छेद 19
9. “अन्न दर्पण' परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये ।
(a) यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है ।
(b) इसका उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाना है ।
(c) इसको 'डिपो ऑनलाइन सिस्टम' के रूप में भी जाना जाता है ।
(d) इसका मण्डियों, मिलों और डीपों (स्वामित्व और किराए दोनों) के साथ-साथ संभागीय, क्षेत्रीय, जोनल एवं मुख्यालय स्तरों पर परिचालन शामिल नहीं है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कौन-से कथन सही है ?
(A) केवल (a), (b) और (d)
(B) केवल (b) और (c)
(C) केवल (a), (c) और (d)
(D) उपयुक्त में से कोई नहीं
10. परावैद्युतांक की विमा है
(A) M°L°T°
(B) ML°T°
(C)MLT°
(D) M°L°T
11. देवनीमोरी स्तूप कहाँ स्थित है
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) छत्तीसगढ़
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
12. 'पी.एम. - आशा' योजना का संबंध किसके कल्याण से है ?
(A) महिला
(B) दिव्यांग
(C) कृषक
(D) विद्यार्थी
13. निम्नलिखित में से कौन-सी मध्य भारतीय भू-भाग की जनजाति नहीं है ?
(A) बैगा
(B) कादर
(C) मुरिया
(D) खारिया
14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म अनुचुम्बकीय एवं लौह चुम्बकीय पदार्थों का उदाहरण है ?
(A) H2O एवं Fe
(B) Cu²+ एवं Gd
(C) Cr+ एवं MnO
(D) Fe एवं Cu²+
15. 1857 की क्रान्ति के दो महान नेता कौन थे, जो बचकर नेपाल चले गए ?
(A) नाना साहब एवं बेगम जीनत महल
(B) कुंवर सिंह एवं नाना साहब
(C) राजकुमार फिरोज़ शाह एवं बेगम हज़रत महल
(D) नाना साहब एवं बेगम हज़रत महल
16. आहड़ अथवा बनास संस्कृति किस संस्कृति के समकालीन थे ?
(A) हड़प्पा संस्कृति
(B) मुगल कालीन संस्कृति
(C) मौर्य कालीन संस्कृति
(D) गुप्त कालीन संस्कृति
17. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री कौन थे ?
(A) श्री मोरारजी देसाई
(B) श्री जगजीवन राम
(C) चौधरी चरण सिंह
(D) सरदार वल्लभभाई पटेल
18. कुआलालंपुर में आयोजित एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
(a) यह 11 वाँ (ग्यारहवाँ) एशिया प्रशांत बधिर खेल था ।
(b) भारत ने पाँचवाँ स्थान हासिल किया था । (c) इसमें भारतीय दल को 8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक प्राप्त हुए ।
(d) भारत ने इस खेल में हिस्सा नहीं लिया था । उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कौन-से कथन सही है ?
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (b) और (c)
(C) केवल (a) और (c)
(D) केवल (d)
19. कोई मंत्री, जो निरंतर छह (6) मास की अवधि तक संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं है, उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा । यह संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?
(A) अनुच्छेद 75 (5)
(B) अनुच्छेद 75 (3)
(C) अनुच्छेद 75 (4)
(D) अनुच्छेद 75 (2)
20. पारिस्थितिक तंत्र में हरे पादप हैं
(A) प्राथमिक उत्पादक
(B) प्राथमिक उपभोक्ता
(C) द्वितीयक उपभोक्ता
(D) अपघटक
21. निम्नलिखित यात्रियों में से कौन विजयनगर शासक देवराय द्वितीय के दरबार में फ़ारस के राजदूत के रूप में आया ?
(A) बारबोसा
(B) निकोलो डी कोन्टी
(C) अफनासी निकितिन
(D) अब्दुर रज़्ज़ाक
22. कम्प्यूटर की निम्नलिखित में से कौन-सी मेमोरी कम्प्यूटर प्रोसेसिंग को गति देने के लिए उपयोग की जाती है ?
(A) कैश मेमोरी
(B) रैम
(C) रोम
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. निम्नलिखित हिमालय की चोटियों में से कौन-सी भारत में स्थित नहीं हैं ?
(A) कामेत
(B) धौलागिरि
(C) नामचा बरवा
(D) नंगा पर्वत
24. "नाट्यशास्त्र" किसकी रचना है ?
(A) विश्वनाथ
(B) भामह
(C) भरतमुनि
(D) भवभूति
25. चेलैया समिति की सिफारिशों के आधार पर निम्न में से किस क्षेत्र में सुधार के प्रयास हुए ?
(A) मौद्रिक नीति
(B) व्यापार नीति
(C) विदेशी विनिमय नीति
(D) कर नीति
26. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल को राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करते हैं ?
(A) अनुच्छेद 199
(B) अनुच्छेद 200
(C) अनुच्छेद 201
(D) अनुच्छेद 356
27. निम्नलिखित में से कौन समकालिक चुनाव पर गठित उच्च स्तरीय समिति का सदस्य नहीं है ?
(A) डा. नितेन चन्द्र
(B) डा. सुभाष सी. कश्यप
(C) श्री तुषार मेहता
(D) श्री एन. के. सिंह
28. संघीय बजट 2023 - 24 में केंद्र सरकार ने सात प्राथमिकताओं को अपनाया, उन सात प्राथमिकताओं को नाम दिया गया
(A) सप्तदेव
(B) सप्तऋषि
(C) सात वचन
(D) सप्तद्वार
29. निम्नलिखित में से किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर श्रेणी में 96 वाँ एकेडमी पुरस्कार 2024 जीता ?
(A) द होलडोवर्स
(B) बाब
(C) ओपेनहाइमर
(D) एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
30. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन मंत्री-परिषद में प्रधानमंत्री सहित मं
त्रियों की कुल संख्या लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पन्द्रह प्रतिशत से अधिक की संख्या को प्रतिबंधित करता है ?
(A) 86 वाँ संशोधन
(B) 52 वाँ संशोधन
(C) 91 वाँ संशोधन
(D) 73 वाँ संशोधन
31. न्याय दर्शन में ज्ञान का पर्याय है
(A) बुद्धि
(B) उपलब्धि
(C) (A) एवं (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
32. निम्नलिखित में से किसे अकबर द्वारा 'जगत गुरु की उपाधि प्रदान की गई थी ?
(A) जिनचन्द्र सूरी
(B) हीर विजय सूरी
(C) शान्ति चन्द्र
(D) बीरबल
33. किसने कहा है कि 'चेतन शरीर ही आत्मा है' ?
(A) नागार्जुन
(B) चार्वाक
(C) मीमांसा
(D) असंग
34. भारत में जनसंख्या के आकार के आधार पर नगरों का वर्गीकरण कितने वर्गों में किया गया है ?
(A) 03
(B) 04
(C) 05
(D) 06
35. भारतीय सांख्यिकी संस्थान" के संस्थापक कौन हैं ?
(A) वी. के. आर. वी. राव
(B) प्रो. राज कृष्णा
(C) पी. सी. महालनोबिस
(D) डी. टी. लकड़वाला
36. भारत में 'जनजातीय मामलों के मंत्रालय' का स्थापना वर्ष है।
(A) 1991
(B) 1995
(C) 1999
(D) 2001
37. अवशिष्ट विषय क्या है ?
(A) राज्य सूची में शामिल विषय
(B) समवर्ती सूची में शामिल विषय
(C) विषय जो किसी सूची में शामिल नहीं
(D) संघ सूची में शामिल विषय
38. सूची – | को सूची – || के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
सूची - 1 (अनुसूचित जनजाति) सूची - ॥ (बाहुल्य क्षेत्र)
(a) जारवा। (1) राजस्थान
(b) मुंडा (2) हिमाचल प्रदेश
(c) भील। (3) अंडमान और निकोबार द्वीप
(d) गद्दी। (4) झारखंड
कूट : (a) (b) (c) (d)

