इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.
1 जनवरी 2026 से 20 सितंबर 2026 के मध्य भारतीय सेना के साथ संपन्न संयुक्त द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास की जानकारी जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं:-
1. भारत और अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 (Yudh Abhyas 2026) •
• आयोजन तिथि: 9 सितंबर से 28 सितंबर 2026।
• प्रकारः 22 वां द्विपक्षीय थल सेना युद्ध अभ्यास।
• स्थानः औली (उत्तराखंड) एवं महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान)।
विशेषताः यह अभ्यास पहली बार दोहरे प्रारूप उत्तराखंड की उच्च पर्वतीय भू- भाग) और (राजस्थान का रेगिस्तानी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। इसमें अमेरिकी HIMARS प्रणाली और पहली बार AH-64E अपाचे (Apache) अटैक हेलीकॉप्टर शामिल किए गए थे।
2. भारत और अमेरिका के बीच एक्स टाइगर ट्रायम्फ 2026 (Exercise Tiger Triumph)
• प्रकार: त्रि सेवा (Tri-Services - थल, जल और वायु) मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास ।
• आयोजन तिथि: अप्रैल 2026।
• आयोजन स्थल: भारत का पूर्वी समुद्री तट (विशाखापत्तनम एवं काकीनाडा)।
• उद्देश्य: आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों तथा संयुक्त उभयचर (Amphibious) अभियानों की क्षमता को मजबूत करना।
3. भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक्स डस्टलिक 2026 (DUSTLIK-VII) -
• प्रकारः द्विपक्षीय थल सेना अभ्यास ।
• आयोजन तिथि: अप्रैल-मई 2026।
• आयोजन स्थल:- उज्बेकिस्तान / भारत।
• उद्देश्यः पर्वतीय एवं अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद-विरोधी (Counter-Terrorism) अभियानों में अंतर- संचालनीयता (Interoperability) बढ़ाना।
4. भारत और फ्रांस के बीच वरुण नौसेना अभ्यास 2026 (Varuna Naval Exercise) -
• प्रकारः द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ।
• आयोजन तिथि:- मार्च-अप्रैल 2026।
• आयोजन स्थल:- अरब सागर / हिंद महासागर ।
• आयोजन का उद्देश्यः समुद्री सुरक्षा, पनडुब्बी रोधी युद्ध तकनीक (Anti-Submarine Warfare) तथा संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास का तालमेल बढ़ाना।
5. भारत और बांग्लादेश के बीच बोन्गोसागर अभ्यास 2026 (Bongo Sagar)
• प्रकारः द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ।
• आयोजन तिथि:- मार्च 2026।
• आयोजन स्थल:- बंगाल की खाड़ी।
• आयोजन का उद्देश्यः समुद्री गश्त, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल में सुधार।
Source: Facebook, Google news।
