2026 में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण समसामयिकी घटनाएं

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें. 2026 में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण समसामयिकी घटनाएं 

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित (ISRO)

• 4 सितंबर 2026: इसरो ने GSLV-F17 रॉकेट से EOS-05 (पर्यावरण व आपदा प्रबंधन हेतु उपग्रह) का सफल प्रक्षेपण किया गया जिसमें 5 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए गए।

• 12 जनवरी 2026: इसरो का 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 / EOS-N1 (अन्वेषण) तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण असफल रहा।


वर्ष 2026 में प्रदान किए गए पद्म पुरस्कार एवं सम्मान

•पद्म विभूषण: धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), न्यायमूर्ति के.टी. थॉमस, डॉ. एन. राजम, पी. नारायणन और वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया।

•पद्म भूषण: गायिका अलका याग्निक, अभिनेता मम्मोटी, विजय अमृतराज, पीयूष पांडे, शिबू सोरेन और उदय कोटक को दिया गया।

•पद्म श्री (छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में):  
डॉ. बुधरी ताती (दंतेवाड़ा/बस्तर) सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं डॉ. सुनिता गोडबोले (अबूझमाड़) को सम्मानित किया गया।


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: तेजस्विन शंकर, प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), तृषा जॉली, गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), 

• विदित गुजराती और दिव्या देशमुख (शतरंज) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की योजनाएं

• डीप-टेक स्टार्टअप प्रोत्साहन कोष: रक्षा व AI के क्षेत्र में स्वदेशी स्टार्टअप्स के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड स्थापित करने की योजना है।

• PMAY 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत शहरी व ग्रामीण गरीबों हेतु 3 करोड़ अतिरिक्त पक्के मकान बनाने का नया चरण शुरू किया गया है।

• आयुष्मान वय वंदना योजना: इस योजना अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख का तक मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की योजना शुरू हुई है।

• पीएम मुद्रा (Tarun Plus): सफल उद्यमियों के लिए ऋण की सीमा बढ़ाकर ₹20 लाख तक की गई।

सन 2026 में आयोजित प्रमुख सैन्य अभ्यास

• युद्ध अभ्यास 2026: भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच औली (उत्तराखंड) व महाजन रेंज (राजस्थान) में आयोजित किया गया था जिसमें चिनूक हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया था।

• टाइगर ट्राइम्फ 2026: भारत और अमेरिका के बीच पूर्वी तट (विशाखापत्तनम) पर आयोजित त्रि-सेवा (Tri-Services) जल थल और वायु आपदा से राहत के लिए अभ्यास किए गए थे।

• डस्टलिक (DUSTLIK-VII): भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आयोजित द्विपक्षीय थल सेना अभ्यास है।

• वरुण (Varuna): भारत और फ्रांस के बीच अरब सागर/हिंद महासागर में आयोजित नौसेना अभ्यास है।

• बोंगोसागर (Bongo Sagar): भारत और बांग्लादेश के बीच बंगाल की खाड़ी में आयोजित नौसेना अभ्यास है।

प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं विजेताओं की जानकारी

• ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीता। आयोजन स्थल भारत एवं श्रीलंका।

• शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आयोजन (मिलानो-कोर्टिना, इटली): नॉर्वे 18 स्वर्ण (कुल 41 पदक) के साथ शीर्ष पर रहा।

• विंबलडन ओपन 2026 लंदन: पुरुष एकल विजेता यानिक सिन्नर (Jannik Sinner) तथा महिला एकल विजेता लिंडा नोस्कोवा (Linda Nosková) बनीं।

• ICC महिला T20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता है।

चर्चित व्यक्ति

• सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता है।

• साइना नेहवाल: भारत की बैडमिंटन स्टार ने अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है।

• सुनीता विलियम्स: भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री ने 27 साल के करियर के बाद नासा से संन्यास ले लिया है।

• नितिन नबीन: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

• अजीत डोभाळ: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया है।

• ज़ोहरान ममदानी: न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में शपथ ली है।

• आर्यन वार्ष्णेय: भारत के 92वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।

• प्रह्लाद जोशी: भारत के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं, इसके पूर्व पेपर लीक मामले में काकरोच जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं के विरोध के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

वैश्विक युद्ध व संघर्षशील देश

• 2026 ईरान युद्ध: परमाणु वार्ता की विफलता और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों के कारण अमेरिका व इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष शुरू हुआ है।

• रूस-यूक्रेन युद्ध: क्षेत्रीय संप्रभुता तथा ऊर्जा/बुनियादी ढांचे पर ड्रोन व मिसाइल हमलों के कारण लगातार जारी है युद्ध 2022 से शुरू होकर अभी भी 2026 तक जारी है।

•अफ़ग़ान-पाक युद्ध: टीटीपी (TTP) के सीमा पार हमलों तथा डूरंड रेखा विवाद के कारण दोनों देशों में सैन्य झड़पें हुईं हैं। अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों आतंकी गतिविधियों को पनाह देने के कारण पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार मिसाइल अटैक किए।

• म्यांमार गृहयुद्ध: 2021 के तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बहाली हेतु विद्रोहियों का संघर्ष जारी है।

भारतीय अर्थव्यवस्था एवं आर्थिक सर्वेक्षण

• निर्माता: आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की देखरेख में वित्त मंत्रालय का 'आर्थिक कार्य विभाग' तैयार करता है।

• प्रथम प्रस्तुति: भारत में पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था (1964 से बजट से अलग पेश होता है)।

• जीडीपी वृद्धि दर अनुमान (2025-26): आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वास्तविक GDP विकास दर 6.8% से 7.2% अनुमानित है।

• आधार वर्ष (Base Year): GDP गणना का आधार वर्ष 2011-12 रखा गया है। 

• CPI मुद्रास्फीति का आधार वर्ष 2012 है।

• भारतीय अर्थव्यवस्था GDP में सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र (Tertiary Sector) का है। लगभग 80% योगदान।

• विप्रेषण (Remittances): वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश भारत (प्रथम स्थान) है।

• जीएसटी (GST): 1 जुलाई 2017 (101वां संविधान संशोधन) को विजय केलकर समिति की सिफारिश पर लागू किया गया था।


Post a Comment

0 Comments