इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से कक्षा 5) पर EVS शिक्षण(पर्यावरण शिक्षण)के कुछ मुख्य उद्देश्य हैं -
• बच्चे को उसके तत्काल परिवेश (Immediate Surroundings) से जोड़ना ।
• किताबी ज्ञान को बाहरी दुनिया और दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ना ।
• बच्चों में खोजबीन (Exploration), अवलोकन (Observation) और तर्कशक्ति का विकास करना।
• बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बतलाना।
• सामाजिक मुद्दों (जैसे_ लिंग भेद, बाल श्रम, समानता) के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना।
शिक्षक भर्ती एवं CTET, CGTET परीक्षाओं में अक्सर इन्हीं ऑप्शन को बहुविकल्पीय प्रश्नों में शामिल किया जाता है। परीक्षार्थियों को सही विकल्प का चयन करते समय सकारात्मक विकल्पों का चयन करना चाहिए।
