शैक्षिक मनोविज्ञान एवं शैक्षिक अभिवृति से संबंधित MCQ व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2019

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.

शैक्षिक मनोविज्ञान एवं शैक्षिक अभिवृति से संबंधित MCQ व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2019

प्रश्न 101 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार "काम का शिक्षा से जुड़ाव अपरिहार्य है" का आशय है:


(I) शिक्षा द्वारा सहकारिता की मानसिकता का विकास


(II) आर्थिक और सामाजिक बदलाव में भागीदारी के लिए तैयारी


(A) केवल (I)


(B) केवल (II)


(C) (I) और (II)


(D) ना (I) और ना ही (II)


उत्तर: (C) (I) और (II)


प्रश्न 102

छोटी कक्षाओं के लिए समस्या समाधान विधि उपयुक्त नहीं है क्योंकि:


(A) यह अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया है


(B) विद्यार्थी कम रुचि लेते हैं


(C) विद्यार्थी के पास पर्याप्त पूर्व ज्ञान नहीं होता


(D) प्रतिबद्ध शिक्षक नहीं हैं


उत्तर: (C) विद्यार्थी के पास पर्याप्त पूर्व ज्ञान नहीं होता


प्रश्न 103

शिक्षक को चाहिए कि दक्षता और व्यवसायिक विकास के लिए वह:


(A) कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लें


(B) एक औपचारिक/अनौपचारिक शिक्षक संघ का सदस्य बने


(C) (A) और (B) दोनों


(D) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों


प्रश्न 104

सृजनात्मकता एक शाखा है:


(A) औद्योगिक मनोविज्ञान


(B) शिक्षा मनोविज्ञान


(C) सामान्य मनोविज्ञान


(D) व्यक्तित्व मनोविज्ञान


उत्तर: (B) शिक्षा मनोविज्ञान


प्रश्न 105

उत्तम अध्यापन फलन है:


(A) अध्यापन व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का


(B) विद्यालय में प्राचार्य का सशक्त नेतृत्व का


(C) शिक्षकों की उच्च अकादमिक योग्यता का


(D) शिक्षकों की उच्च स्तर की विद्वत्ता का


उत्तर: (A) अध्यापन व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का


प्रश्न 106

अच्छे परीक्षण की विशेषताएँ हैं:


(A) वैधता


(B) विश्वसनीयता


(C) वस्तुनिष्ठता


(D) उपरोक्त सभी


उत्तर: (D) उपरोक्त सभी


प्रश्न 107

लिंग आधारित अनुकूल वातावरण के निर्माण में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकता है:


(A) कक्षा-कक्ष वातावरण को लिंग हेतु संवेदनशील बना कर


(B) छात्राओं की भागीदारी छात्रों की तुलना में बढ़ा कर


(C) छात्राओं को अधिक अंक देकर


(D) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर: (A) कक्षा-कक्ष वातावरण को लिंग हेतु संवेदनशील बना कर


प्रश्न 108

जिनके व्यवहार में कोई ऐसी असामान्य बात होती है या कक्षा में अनुचित समस्याएँ उत्पन्न करते हैं उन्हें कैसे बालकों की श्रेणी में रखा जा सकता है?


(A) पिछड़े बालक


(B) मंदबुद्धि बालक


(C) समस्यात्मक बालक


(D) प्रतिभाशाली बालक


उत्तर: (C) समस्यात्मक बालक


प्रश्न 109

आकलन के मुख्य तरीके कौन से हो सकते हैं?


(A) व्यक्तिगत आकलन


(B) सामूहिक आकलन


(C) सहपाठियों द्वारा आकलन


(D) उपरोक्त सभी


उत्तर: (D) उपरोक्त सभी


प्रश्न 110

कक्षा-कक्ष में अंतक्रिया की प्रकृति होती है:


(A) अ-मौखिक


(B) मौखिक


(C) मौखिक और अ-मौखिक


(D) इनमें से कोई नहीं


उत्तर: (C) मौखिक और अ-मौखिक


प्रश्न 111

"मानव व्यवहार तीन मुख्य स्त्रोतों से प्रवाहित होता है: इच्छा, भावना और ज्ञान" कहा गया है:


(A) प्लेटो द्वारा


(B) सुकरात द्वारा


(C) एच. मूर द्वारा


(D) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा


उत्तर: (A) प्लेटो द्वारा


प्रश्न 112

आगमनात्मक तर्क की ओर सटीकता से संकेत करने वाला शब्द क्रम है:


(A) विशिष्ट घटनाएँ - अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन


(B) अवलोकन - सत्यापन - विशिष्ट घटनाएँ - सामान्यीकरण


(C) अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन - विशिष्ट घटनाएँ


(D) सत्यापन - अवलोकन - विशिष्ट घटनाएँ - सामान्यीकरण


उत्तर: (A) विशिष्ट घटनाएँ - अवलोकन - सामान्यीकरण - सत्यापन


प्रश्न 113

दत्तकार्य से क्या लाभ होता है?


(A) कार्य के प्रति गंभीरता


(B) विद्यार्थियों के कार्यभार की अधिकता


(C) स्वाध्याय को प्रोत्साहन


(D) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर: (C) स्वाध्याय को प्रोत्साहन


प्रश्न 114

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा का उत्तरदायित्व होता है:


(A) ग्राम पंचायत पर


(B) जिला परिषद् पर


(C) सहकारी संस्थाओं पर


(D) (A) और (B) दोनों पर


उत्तर: (D) (A) और (B) दोनों पर


प्रश्न 121

जॉर्ज डेविड बिरखौफ के अनुसार वस्तु की जटिलता (C), सममिति या क्रम (O) और सौन्दर्यात्मक मूल्य (m) के बीच संबंध है:


(A) 

O∝ 

C

m


 


(B) 

m∝ 

C

O


 


(C) 

C∝ 

m

O


 


(D) 

O

C


 = 

m

O


 


उत्तर: (B) 

m∝ 

C

O


 


प्रश्न 122

एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में शिक्षक की भूमिका है कि वह:


(A) छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुरूप पाठ का संचालन करे।


(B) शिक्षक के प्रदर्शन की अपेक्षा विद्यार्थियों के अधिगम पर ध्यान केंद्रित करे।


(C) ऐसे अधिगम वातावरण का निर्माण करे जहाँ विद्यार्थी उत्तरदायित्व और आत्म शासन के लिए प्रेरित किये जावे।


(D) उपरोक्त सभी


उत्तर: (D) उपरोक्त सभी


प्रश्न 123

निम्नांकित में से पाठ्यक्रम निर्माण के संदर्भ में एक विचारणीय बिन्दु है/हैं:


(I) मूल्यांकन प्रविधि


(II) विषय वस्तु


(III) अधिगम अनुभव


(A) (I) और (II)


(B) (II) और (III)


(C) केवल (II)


(D) (I), (II) और (III)


उत्तर: (D) (I), (II) और (III)


प्रश्न 124

किसी परीक्षण के प्रमापीकरण के लिए "पद विश्लेषण" किस सोपान में किया जाता है?


(A) परीक्षण की योजना बनाना


(B) परीक्षण का प्रारूप बनाना


(C) परीक्षण के प्रारूप की जाँच


(D) परीक्षण का मूल्यांकन करना


उत्तर: (C) परीक्षण के प्रारूप की जाँच


प्रश्न 125

वर्तमान मूल्यांकन प्रणाली का दोष है:


(A) आत्मविश्वास का विकास


(B) रटने को प्रोत्साहन


(C) सैद्धांतिक विषयों पर कम महत्व देना


(D) प्रायोगिक विषयों को अधिक महत्व देना


उत्तर: (B) रटने को प्रोत्साहन


प्रश्न 126

कौन से विषय में विषय से संबंधी खेल, पहेलियाँ, कहानियों आदि का प्रयोग किया जाना चाहिए?


(A) गणित


(B) भाषा


(C) विज्ञान


(D) सामाजिक विज्ञान


उत्तर: (B) भाषा (नोट: भाषा और प्राथमिक स्तर पर लगभग सभी विषयों में इनका उपयोग किया जाता है, किंतु शिक्षण पद्धतियों में भाषा शिक्षण इसके लिए प्रमुखता से जाना जाता है)


प्रश्न 127

अभिप्रेरणा शब्द की उत्पत्ति एक ऐसे लैटिन शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है:


(A) आगे करना


(B) धक्का देना


(C) खींचना


(D) निर्देशित करना


उत्तर: (B) धक्का देना (या चलाना/प्रेरित करना)


प्रश्न 128

किसी व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रिया को किसी नियंत्रित अवस्था में क्रमबद्ध अध्ययन करने की विधि है:


(A) प्रयोगात्मक विधि


(B) प्रेक्षण विधि


(C) सर्वे विधि


(D) अंतर्निरीक्षण विधि


उत्तर: (A) प्रयोगात्मक विधि


प्रश्न 129

हस्तचालन और संचलन कौशलों के वर्गीकरण के आधार पर व्यवहार का सही क्रम है:


(A) हेरफेर - सटीकता - नकल - अभिव्यक्ति - प्रकृतिकरण


(B) नकल - सटीकता - हेरफेर - प्रकृतिकरण - अभिव्यक्ति


(C) नकल - हेरफेर - सटीकता - अभिव्यक्ति - प्रकृतिकरण


(D) हेरफेर - नकल - सटीकता - अभिव्यक्ति - प्रकृतिकरण


उत्तर: (C) नकल - हेरफेर - सटीकता - अभिव्यक्ति - प्रकृतिकरण


प्रश्न 130

"गलतियों को छुपाया ना जावे बल्कि उन्हें रचनात्मक रूप में प्रयोग में लाया जावे" का अर्थ है:


(A) शिक्षक एक

 विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटियों की चर्चा पूरे समूह से करें।


(B) शिक्षक का ध्यान सदैव विद्यार्थी की गलतियों पर केंद्रित होना चाहिए।


(C) गलतियों को आत्म-विश्लेषण के उपकरण के रूप में प्रयोग में लाया जाना चाहिए।


(D) त्रुटियों का होना टाला जाना चाहिए।


उत्तर: (C) गलतियों को आत्म-विश्लेषण के उपकरण के रूप में प्रयोग में लाया जाना चाहिए।




Tags

Post a Comment

0 Comments