पर्यावरण शिक्षण अधिगम की विधियाँ (Pedagogical Methods)

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें. प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे अधिक प्रश्न पर्यावरण शिक्षण की अधिगम विधियों के अनुप्रयोग से संबंधित पूछे जाते हैं:

पर्यावरण शिक्षण की अधिगम विधियाँ इस प्रकार हैं-

• क्षेत्र भ्रमण विधि (Field Trip)- यह प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण शिक्षण की सबसे प्रभावी विधि है। जिसमें बच्चे अवलोकन करके पर्यावरण में मौजूद पेड़ पौधे, फल फूल आदि के बारे में जानते हैं।

• प्रायोगिक एवं व्यावहारिक कार्य (Hands-on Activities) - बच्चे करके जल्दी सीखते हैं और जानते हैं।

• कहानी एवं कविताओं (Stories & Poems) के माध्यम से बच्चों को सीखने में रोचक एवं अमूर्त धारणाओं के प्रति कल्पना शीलता का विकास होता है।

• समस्या समाधान एवं खोज विधि (Heuristic/Exploratory)- इसे अनुसंधान विधि भी कहते हैं, जिसमें बच्चे विविध समस्याओं का वर्गीकरण करके समस्या का समाधान करना सीखते हैं।

Post a Comment

0 Comments