शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 अंग्रेजी शिक्षक

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.

 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 (SET-A)

अंग्रेजी शिक्षक

भाग - 2 : सामान्य हिन्दी (प्रश्न क्रमांक 31 से 55 - उत्तर कुंजी सहित)

प्र. 31. "पठन कौशल का विकास की दृष्टि से, कक्षा में विद्यार्थियों से किसी पाठ के अनुच्छेद का नियमित रूप से पठन कराया जाना आवश्यक है।" उपर्युक्त कथन :

(A) सही है

(B) गलत है

(C) आंशिक रूप से सही है

(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: (A) सही है

प्र. 32. 'उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई' - लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है ?

(A) सब एक सा होना

(B) बुरे में और बुराई चढ़ जाना

(C) निर्लज्ज हो जाना

(D) अधिकार प्राप्ति के लिए गलत काम करना

सही उत्तर: (C) निर्लज्ज हो जाना

प्र. 33. नीचे दिये गये शब्दों में शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।

(A) अद्वितीय

(B) अद्वीतीय

(C) अद्वितिय

(D) अद्वतीय

सही उत्तर: (A) अद्वितीय

प्र. 34. ' ; ' एवं ' " ' विराम चिन्ह को क्रमशः क्या कहते हैं ?

(A) अपूर्ण विराम एवं उद्धरण चिन्ह

(B) रेखिका एवं उद्धरण चिन्ह

(C) संक्षिप्तक एवं उद्धरण चिन्ह

(D) अर्धविराम एवं उद्धरण चिन्ह

सही उत्तर: (D) अर्धविराम एवं उद्धरण चिन्ह

प्र. 35. 'इमला' से विद्यार्थी में किस कौशल का विकास होता है?

(A) बोलकर शुद्ध वर्तनी लिखने का कौशल

(B) शब्दों को क्रमवार लिखने का कौशल

(C) तीव्र गति से लेखन कौशल

(D) उपरोक्त तीनों सही हैं

सही उत्तर: (D) उपरोक्त तीनों सही हैं

प्र. 36. निम्नलिखित में से पदबन्ध की विशेषता नहीं है :

(A) एक से अधिक पद होते हैं

(B) ये पद एक इकाई के रूप में सम्बद्ध होते हैं

(C) इसमें क्रिया नहीं होती

(D) इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं

सही उत्तर: (D) इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं

प्र. 37. भाववाचक संज्ञाएँ बनाई जाती हैं :

(A) जातिवाचक संज्ञा से

(B) विशेषण से

(C) क्रिया से

(D) उपरोक्त सभी से

सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी से

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 - सामान्य हिन्दी

पृष्ठ 1 / 3

प्र. 38. कर्तृवाचक कृदन्त-विशेषण बनाने के लिए धातु के अंत में लगाते हैं :

(A) औनी

(B) अन्त

(C) आन

(D) अक / आक

सही उत्तर: (D) अक / आक

प्र. 39. "मुहावरे वाक्यांश होते हैं।" इस कथन के संबंध में निम्नांकित में क्या सही है ?

(A) कथन सही है

(B) कथन आंशिक सही है

(C) कथन गलत है

(D) कथन आंशिक गलत है

सही उत्तर: (A) कथन सही है

प्र. 40. 'भाषाचन्द्रोदय' ग्रंथ में सर्वनाम के लिए निम्न में से कौन से शब्द का उपयोग किया गया है?

(A) संज्ञावाचक

(B) संज्ञाप्रतिनिधि

(C) संज्ञापर्याय

(D) संज्ञासमन्वयक

सही उत्तर: (B) संज्ञाप्रतिनिधि

प्र. 41. बच्चा, वाचिक भाषा को पहले-पहल किस प्रकार सीखता है ?

(A) पठन से

(B) श्रवण से

(C) लेखन से

(D) आंगिक संकेतों से

सही उत्तर: (B) श्रवण से

प्र. 42. 'बूंद-बूंद करके तालाब भरता है' इस वाक्य में धातु है :

(A) सकर्मक धातु

(B) उभयविध धातु

(C) अकर्मक धातु

(D) संयुक्त धातु

सही उत्तर: (C) अकर्मक धातु

प्र. 43. 'उसको इसमें कुछ लाभ नहीं' इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

(A) करण कारक

(B) अपादान कारक

(C) सम्प्रदान कारक

(D) सम्बन्ध कारक

सही उत्तर: (C) सम्प्रदान कारक

गद्यांश (प्रश्न 44 एवं 45 के लिए):

"हर एक राष्ट्र अपनी संस्कृति के बल पर ही प्रगति करता है। सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से ही वह अपना जीवन सुखी, उपयोगी तथा आनंदमय बना सकता है। सभ्यता और संस्कृति में घनिष्ठ संबंध होते हुए भी अंतर है। जीवन को श्रेष्ठ तथा उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम संस्कृति है और उन साधनाओं से प्राप्त जीवन-प्रणाली का नाम सभ्यता है।"

प्र. 44. उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक निम्नांकित में क्या होगा ?

(A) राष्ट्र के विकास में संस्कृति का योगदान

(B) सभ्यता और संस्कृति

(C) सभ्यता और संस्कृति का अंतःसंबंध

(D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: (B) सभ्यता और संस्कृति

प्र. 45. "अपठित गद्यांश का सारांश लिखने में सरल भाषा एवं छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए।" उपर्युक्त कथन के संदर्भ में सही विकल्प क्या होगा ?

(A) कथन आंशिक सही है

(B) कथन पूर्णतः सही है

(C) कथन आंशिक गलत है

(D) कथन पूर्णतः गलत है

सही उत्तर: (B) कथन पूर्णतः सही है

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 - सामान्य हिन्दी

पृष्ठ 2 / 3

प्र. 46. "लोकोक्ति का क्षेत्र मुहावरे की तुलना में अधिक व्यापक है।" इस कथन के संदर्भ में निम्नांकित में क्या सही है ?

(A) कथन सही है

(B) कथन आंशिक सही है

(C) कथन गलत है

(D) कथन आंशिक गलत है

सही उत्तर: (A) कथन सही है

प्र. 47. भरी सभा में द्रोपदी को अपमानित होते देख भीम ने क्रोधित होकर घोषणा की, "यदि मैंने कौरवों की ______ तो मेरा नाम भीम नहीं।" रिक्त स्थान हेतु सही मुहावरा है:

(A) दाँत खट्टे न किए

(B) मैदान नहीं मारा

(C) कमर नहीं तोड़ा

(D) ईंट से ईंट न बजाई

सही उत्तर: (D) ईंट से ईंट न बजाई

प्र. 48. प्रयत्न के आधार पर व्यंजनों के मुख्यतः कितने भेद हैं?

(A) आठ

(B) छह

(C) चार

(D) दो

सही उत्तर: (A) आठ

प्र. 49. "वह ऐसा क्यों कहता था कि वहाँ न जाएँगे" - वाक्य के अंत में किस विराम चिन्ह का प्रयोग होगा ?

(A) पूर्ण विराम

(B) अर्द्ध विराम

(C) प्रश्न चिन्ह

(D) आश्चर्यबोधक चिन्ह

सही उत्तर: (C) प्रश्न चिन्ह

प्र. 50. 'हवा चल रही है' इस वाक्य में क्रिया है:

(A) आरम्भ बोधक

(B) अनुमति बोधक

(C) आवश्यकता बोधक

(D) नित्यता बोधक

सही उत्तर: (D) नित्यता बोधक

प्र. 51. निम्न में व्यंग्यार्थ का पर्यायवाची क्या है?

(A) प्रतीयमानार्थ

(B) सूच्यर्थ

(C) आक्षेपार्थ

(D) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्र. 52. "मैं आया और वह गया" किस वाक्य का उदाहरण है?

(A) सरल वाक्य

(B) मिश्र वाक्य

(C) संयुक्त वाक्य

(D) उपरोक्त में कोई नहीं

सही उत्तर: (C) संयुक्त वाक्य

प्र. 53. 'बिल' किस भाषा का उपसर्ग है?

(A) अंग्रेजी

(B) संस्कृत

(C) उर्दू

(D) पुर्तगाली

सही उत्तर: (C) उर्दू

प्र. 54. 'परात' किस भाषा का शब्द है ?

(A) तुर्की

(B) देशज

(C) पुर्तगाली

(D) अरबी

सही उत्तर: (C) पुर्तगाली

प्र. 55. अपठित गद्यांश का संक्षेपण एक प्रकार का पुनः सृजन है क्योंकि संक्षिप्तिकृत रचना का निम्नांकित वैशिष्ट्य उसे पुनःसृजन की कोटि तक पहुँचाता है:

(A) मूल अंश को अपने शब्दों में प्रस्तुत करना

(B) पूर्णतः दोषरहित होना

(C) बोधगम्य होना

(D) सुग्राह्य होना

सही उत्तर: (A) मूल अंश को अपने शब्दों में प्रस्तुत करने के कारण

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 - सामान्य हिन्दी

पृष्ठ 3 / 3

Post a Comment

0 Comments