History Paper II CGSET 2024 Question and answer mcq
प्रश्न 1. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है?
(I) बुर्जहोम एक काश्मीरी शब्द है जिसका अर्थ होता है 'भूर्ज वृक्ष की जगह'।
(II) नवपाषाणिक गर्त-निवास के प्रमाण विन्ध्य क्षेत्र से प्राप्त हुए हैं।
(III) सेनुवार का प्राचीन टीला कुदरा नदी के तट पर अवस्थित है।
(IV) ताम्रपाषाणिक पुरास्थल अहाड़ राजस्थान के भरतपुर जिले में अवस्थित है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
• A. I और II
• B. I और III
• C. II और III
• D. II और IV
उत्तर: B. I और III
प्रश्न 2. किस विद्वान ने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया कि 'उत्तरी ध्रुव आर्यों की भूमि' है?
• A. पेंका
• B. नेहरिंग
• C. बाल गंगाधर तिलक
• D. दयानन्द सरस्वती
उत्तर: C. बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 3. निम्नलिखित विकल्पों में से सही युग्मों का चयन करें:
(I) हड़प्पा — रावी नदी
(II) सुत्कागेनडोर — दाश्त नदी
(III) मांडा — चेनाब नदी
(IV) लोथल — बेतवा नदी
• A. I, II और IV
• B. I, II और III
• C. II, III और IV
• D. I, III और IV
उत्तर: B. I, II और III
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने पहली बार ‘व्यावहारिक पुरातत्व’ (Field Archaeology) शब्द का प्रचलन किया?
• A. जॉन मार्शल
• B. अमलानंद घोष
• C. विलियम फ्रीमैन
• D. अलेक्जेंडर कनिंघम
उत्तर: C. विलियम फ्रीमैन
प्रश्न 5. उत्खनित पुरास्थल मल्हार, छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन संस्कृति किस काल से संबंधित है?
• A. आद्यैतिहासिक काल
• B. मौर्य काल
• C. कुषाण काल
• D. गुप्त काल
उत्तर: A. आद्यैतिहासिक काल
प्रश्न 6. बौद्ध ग्रंथों में महात्मा बुद्ध के उदय से पहले कितने संप्रदायों एवं आचार्यों का उल्लेख मिलता है?
• A. 10
• B. 62
• C. 96
• D. 99
उत्तर: B. 62
प्रश्न 7. बोगज़कोई अभिलेख की तिथि क्या है?
• A. 12 वीं सदी ई. पू.
• B. 13 वीं सदी ई. पू.
• C. 14 वीं सदी ई. पू.
• D. 6 ठी सदी ई. पू.
उत्तर: C. 14 वीं सदी ई. पू.
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने पहली बार हड़प्पा के टीलों की पहचान की थी?
• A. चार्ल्स मैसन
• B. जॉन मार्शल
• C. अलेक्जेंडर कनिंघम
• D. दयाराम साहनी
उत्तर: A. चार्ल्स मैसन
प्रश्न 9. “पंचविश ब्राह्मण” नामक ब्राह्मण ग्रंथ किस वेद के अन्तर्गत है?
• A. ऋग्वेद
• B. यजुर्वेद
• C. सामवेद
• D. अथर्ववेद
उत्तर: C. सामवेद
प्रश्न 10. किस बौद्ध ग्रंथ में षोडश महाजनपद का सर्वप्रथम उल्लेख प्राप्त होता है?
• A. अंगुत्तर निकाय
• B. धर्मपिटक निदान सूत्र
• C. दिव्यावदान
• D. आर्य मंजूश्री मूलकल्प
उत्तर: A. अंगुत्तर निकाय
प्रश्न 11. तपस्यारत बुद्ध की एक मूर्ति, जिसमें उपवास के कारण बुद्ध का शरीर अत्यंत क्षीण हो गया है। यह मूर्ति किस कला केन्द्र से संबंधित है?
• A. सारनाथ
• B. मथुरा
• C. अमरावती
• D. गान्धार
उत्तर: D. गान्धार
प्रश्न 12. प्राचीन नगर वैशाली के पुरातात्विक अवशेषों की पहचान किस स्थान से की जाती है?
• A. बसाढ़
• B. सहेत-महेत
• C. पिपरहवा
• D. कुशीनगर
उत्तर: A. बसाढ़
प्रश्न 13. समुद्रगुप्त ने अपने दक्षिणापथ अभियान में किस सालंकायनवंशीय शासक को पराजित किया था?
• A. हस्तिवर्मन
• B. वीरवर्मन
• C. स्कन्दवर्मन
• D. विजयदेववर्मन
उत्तर: A. हस्तिवर्मन
प्रश्न 14. सम्राट अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध का उल्लेख है?
• A. 5 वाँ शिलालेख
• B. 7 वाँ शिलालेख
• C. 13 वाँ शिलालेख
• D. सारनाथ अभिलेख
उत्तर: C. 13 वाँ शिलालेख
प्रश्न 15. छत्तीसगढ़ के किस पुरास्थल से चतुर्भुजी विष्णु की अभिलिखित प्रतिमा प्राप्त हुई है, जिस पर शुंगकालीन लिपि में लेख अंकित है?
• A. सिरपुर
• B. मल्हार
• C. रतनपुर
• D. राजिम
उत्तर: B. मल्हार
प्रश्न 16. सुमेलित करें:
सूची-I सूची-II
(I) चंद्रगुप्त I (a) व्याघ्रनिहंता प्रकार
(II) समुद्रगुप्त (b) सिंह निहंता प्रकार
(III) चंद्रगुप्त II (c) राजा रानी प्रकार
(IV) कुमारगुप्त I (d) खड्ग (गैण्डा) निहंता प्रकार
• A. I-b, II-c, III-d, IV-a
• B. I-c, II-a, III-b, IV-d
• C. I-a, II-d, III-c, IV-b
• D. I-d, II-c, III-a, IV-b
उत्तर: B. I-c, II-a, III-b, IV-d
प्रश्न 17. इनमें से किस शासक को चालुक्य अभिलेख में 'सकलोत्तर पीठेश्वर' विरूद के साथ अंकित किया गया है?
• A. हर्षवर्धन
• B. पुलकेशिन II
• C. प्रभाकरवर्धन
• D. मंगलेश
उत्तर: A. हर्षवर्धन
प्रश्न 18. पुराणों से किस वाकाटकवंशीय शासक के द्वारा चार अश्वमेध यज्ञ करने का प्रमाण प्राप्त होता है?
• A. विन्ध्यशक्ति
• B. प्रवरसेन I
• C. रूद्रसेन I
• D. पृथ्वीसेन I
उत्तर: B. प्रवरसेन I
प्रश्न 19. इनमें से किस अभिलेख से हर्षवर्धन के पराजय का विवरण प्राप्त होता है?
• A. प्रयाग अभिलेख
• B. नालंदा अभिलेख
• C. गंजाम अभिलेख
• D. ऐहोल अभिलेख
उत्तर: D. ऐहोल अभिलेख
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किस विष्णुकुण्डीन शासक की उपाधि 'जनाश्रय (जनता के आश्रय स्थल)' की थी?
• A. देववर्मन
• B. इन्द्रभट्टारक
• C. माधववर्मन II
• D. गोविन्दवर्मन
उत्तर: C. माधववर्मन II
प्रश्न 21. नालंदा मुद्रालेख में ______ नामक कामरूप के वर्मन वंशीय शासक को दो अश्वमेध यज्ञ करने का श्रेय दिया गया है।
(A) पुष्यवर्मन
(B) बलवर्मन
(C) नारायणवर्मन
(D) स्थितवर्मन
उत्तर: (C) नारायणवर्मन (नोट: ऐतिहासिक रूप से भूतिवर्मन/नारायणवर्मन से संबंधित; इस प्रश्न के विकल्पों में C उपयुक्त माना जाता है)
प्रश्न 22. 'श्रृंगार प्रकाश' के रचनाकार कौन थे?
(A) भोज
(B) बिल्हण
(C) पद्मगुप्त
(D) राजशेखर
उत्तर: (A) भोज
प्रश्न 23. ताम्रलिप्ति का संबंध ______ से है।
(A) बंगाल
(B) बिहार
(C) गुजरात
(D) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर: (A) बंगाल
प्रश्न 24. महाबलिपुरम् का शोर मंदिर निम्नलिखित में से किस राजा द्वारा बनवाया गया?
(A) नरसिंहवर्मन I
(B) महेन्द्रवर्मन I
(C) नरसिंहवर्मन II
(D) परमेश्वरवर्मन I
उत्तर: (C) नरसिंहवर्मन II
प्रश्न 25. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में लेखक के द्वारा यह दावा किया गया है कि, उसने इस अभिलेख को लिखकर कालिदास तथा भारवि के समान यश प्राप्त किया है?
(A) प्रयाग अभिलेख
(B) ऐहोल अभिलेख
(C) ग्वालियर अभिलेख
(D) खजुराहो अभिलेख
उत्तर: (B) ऐहोल अभिलेख
प्रश्न 26. सर्वप्रथम देवनागरी लिपि का प्रयोग अपने अभिलेखों में ______ वंशीय शासकों ने करवाया।
(A) परमार
(B) चंदेल
(C) चौहान
(D) गहड़वाल
उत्तर: (A) परमार (नोट: उत्तर भारत के राजपूत वंशों में परमार शासकों ने प्रारंभिक रूप से इसका व्यापक प्रयोग किया)
प्रश्न 27. ______ ने प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय को जलाकर नष्ट कर दिया।
(A) महमूद गज़नवी
(B) मुहम्मद गोरी
(C) बख्तियार खिलजी
(D) मुहम्मद बिन कासिम
उत्तर: (C) बख्तियार खिलजी
प्रश्न 28. कदम्ब वंश के शासक ______ को 18 अश्वमेध यज्ञों का अनुष्ठान करने वाला कहा गया है।
(A) मयूरशर्मन
(B) काकुत्सवर्मन
(C) कंगवर्मन
(D) भागीरथ
उत्तर: (A) मयूरशर्मन
प्रश्न 29. 'चचनामा' नामक ग्रंथ संबंधित है-
(A) कन्नौज
(B) बंगाल
(C) सिंध
(D) असम
उत्तर: (C) सिंध
प्रश्न 30. 'गंगैकोण्ड' उपाधि निम्नलिखित में से किस राजा ने धारण की?
(A) परान्तक I
(B) राजेन्द्र I
(C) राजराज I
(D) राजाधिराज I
उत्तर: (B) राजेन्द्र I
प्रश्न 31. अलाउद्दीन खिलजी ने प्रथम श्रेणी के एक घोड़े की कीमत ______ टंके तय की थी।
(A) 50-75 टंका
(B) 100-120 टंका
(C) 200-225 टंका
(D) 10-25 टंका
उत्तर: (B) 100-120 टंका
प्रश्न 32. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए मुहम्मद बिन तुगलक ने ______ ई. में आयात-निर्यात के दौरान लिए जाने वाले तट कर में कमी की।
(A) 1320 ई.
(B) 1340 ई.
(C) 1350 ई.
(D) 1355 ई.
उत्तर: (B) 1340 ई.
प्रश्न 33. मध्यकाल में रोजमर्रा के खर्च का व्यवहारिक ढंग से और पूरी ईमानदारी से लेखा-जोखा रखने वाला कहलाता था-
(A) अमीन
(B) व्यापारी
(C) मुशारिफ
(D) खजांची
उत्तर: (C) मुशारिफ
प्रश्न 34. अकबर ने मालवा पर कब विजय प्राप्त की?
(A) 1561 ई.
(B) 1565 ई.
(C) 1568 ई.
(D) 1569 ई.
उत्तर: (A) 1561 ई.
प्रश्न 35. दासबोध के रचनाकार हैं-
(A) तुकाराम
(B) रामदास
(C) शांताराम
(D) चक्रधर
उत्तर: (B) रामदास
प्रश्न 36. द्रव्यपरीक्षा (द्रव्यपरीक्षा गाथा) के रचनाकार हैं-
(A) ठक्कर फेरू
(B) अलबरूनी
(C) हसन मुबारक
(D) जियाउद्दीन बरनी
उत्तर: (A) ठक्कर फेरू
प्रश्न 37. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने विजयनगर राज्य को सामंती बताया है और इसकी तुलना यूरोपीय सामंतवाद से की है?
(A) टी. वी. महालिंगम
(B) सतीश चंद्र
(C) यदुनाथ सरकार
(D) ईश्वरी प्रसाद
उत्तर: (A) टी. वी. महालिंगम
प्रश्न 38. बहमनी राज्य के सुल्तान मुहम्मद शाह के प्रधानमंत्री महमूद गवां के काल में विदेशी यात्री ______ राजधानी बीदर पहुँचा।
(A) अब्दुर्रज्जाक
(B) मार्को पोलो
(C) अथानासियस निकितिन
(D) निकोलो कोण्टी
उत्तर: (C) अथानासियस निकितिन
प्रश्न 39. इल्तुतमिश ने राजत्व सिद्धान्तों में ______ परम्पराओं को अपनाया था।
(A) अरबी
(B) फारसी
(C) तुर्की
(D) भारतीय
उत्तर: (B) फारसी
प्रश्न 40. शेरशाह और मुगलों के बीच कन्नौज का युद्ध कब हुआ था?
(A) फरवरी 1540
(B) मार्च 1540
(C) मई 1540
(D) जुलाई 1540
उत्तर: (C) मई 1540
प्रश्न 41 दिल्ली के सुल्तानों ने धार्मिक एवं लौकिक संस्थाओं के साथ उलेमाओं को भी भूमि अनुदान के रूप में दिए जाने वाली भूमि को कहा जाता था-
- A. खालसा भूमि
- B. उसरी भूमि
- C. मदद-ए-माश भूमि
- D. ज़कात भूमि
उत्तर: C. मदद-ए-माश भूमि
प्रश्न 42 सल्तनतकालीन दिल्ली के इस्लामी राज्य में दिल्ली के सुल्तान और खलीफा के संबंध में निम्नलिखित तथ्य सही हैं:
(I) अधिकांश सुल्तानों ने अपने को खलीफा का नायब (सहायक) माना है।
(II) खलीफा सुल्तानों पर पूर्ण नियंत्रण रखते थे।
(III) प्रायः सभी सुल्तान अपने राज्य में इस्लामी कानूनों को लागू करने का व्रत लेते थे।
(IV) कुछ सुल्तानों ने खलीफा से ऐसा संबंध नहीं रखा था।
सही विकल्प का चयन कीजिए -
- A. I, II, III, IV
- B. I एवं IV
- C. I, III एवं IV
- D. I, II एवं III
उत्तर: C. I, III एवं IV
प्रश्न 43 कथन A : मुगलकालीन अकालों के समय होने वाले विनाश के संबंध में समकालीन लेखकों ने लिखा है कि बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।
कारण R : अकाल के भयंकर होने का मुख्य कारण यह था कि सम्राट के द्वारा जारी राहत समय पर नहीं पहुंच पाती थी।
- A. कथन A एवं कारण R दोनों सही हैं।
- B. कथन A सही है किन्तु कारण R असत्य है।
- C. कथन A एवं कारण R दोनों असत्य हैं।
- D. कथन A असत्य है किंतु कारण R सही है।
उत्तर: B. कथन A सही है किन्तु कारण R असत्य है।
प्रश्न 44 मुगलकाल में आंतरिक व्यापार के संदर्भ में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-
(I) अकबर ने व्यापारियों की सुविधा के लिये मार्गों में लगने वाले सभी कर हटा दिए।
(II) शेरशाह एवं अकबर ने बड़ी संख्या में सराय बनाए थे।
(III) समुद्र की तरह आंतरिक स्थलमार्गों में पुर्तगालियों ने शत्रुतापूर्ण कार्य किया।
(IV) नदियों द्वारा सिंध, मुल्तान, लाहौर, दिल्ली, बंगाल आदि स्थानों में आंतरिक व्यापार होता था।
सही विकल्प चुनें -
- A. I, II, III, IV
- B. I, II, III
- C. II, III, IV
- D. I, II, IV
उत्तर: D. I, II, IV
प्रश्न 45 औरंगजेब की धार्मिक नीति के कारण नारनौल के निम्नलिखित धार्मिक संगठन के कृषकों ने विद्रोह किया था-
- A. जाट
- B. सिक्ख
- C. रामानन्दी
- D. सतनामी
उत्तर: D. सतनामी
प्रश्न 46 मुगलकाल में हुण्डी का उपयोग किया जाता था-
(I) साख उत्पन्न करने
(II) परिचालन में मुद्रा की कमी पूरी करने
(III) मुद्रा की सुरक्षा के लिए
सही विकल्प चुनें-
- A. सिर्फ I
- B. II एवं III
- C. I एवं II
- D. I, II एवं III
उत्तर: D. I, II एवं III
प्रश्न 47 मध्यकालीन भारत में बलूतेदार किन्हें कहा जाता था?
- A. दक्खन के ग्रामीण सेवक एवं कारीगर
- B. बेगार करने वाले मजदूर
- C. स्वयं की भूमि पर कृषि करने वाले काश्तकार
- D. पैतृक या अनुवांशिक भूमि पर कृषि करने वाले काश्तकार
उत्तर: A. दक्खन के ग्रामीण सेवक एवं कारीगर
प्रश्न 48 विजयनगर साम्राज्य के सचिवालय के निम्नलिखित विकल्पों में से पद और कार्य की गलत जोड़ी बतलाइये-
- A. रायसम - सचिव
- B. कर्णिमय - लेखापाल
- C. मुद्राकर्ता - कोषाध्यक्ष
- D. मानेयप्रधान - विदेश मंत्री
उत्तर: D. मानेयप्रधान - विदेश मंत्री
प्रश्न 49 सल्तनतकालीन वस्त्र उद्योग के संबंध में निम्नलिखित तथ्य सही हैं- (I) सल्तनतकाल में सूत कताई के लिये चरखों का प्रयोग प्रारम्भ हुआ।
(II) उच्च कोटि के वस्त्रों की छपाई विदेशों में कराई जाती थी।
(III) कच्चा रेशम अफगान, ईरान आदि स्थानों से आयात किया जाता था।
(IV) सुल्तानों ने कालीन उद्योग को संरक्षण दिया।
सही विकल्प चुनिये-
- A. I, II, III, IV
- B. II एवं IV
- C. I, III एवं IV
- D. I, II एवं IV
उत्तर: C. I, III एवं IV
प्रश्न 50 मुगलकाल में सरकार या जिले के प्रमुख अधिकारी का पद कहलाता था-
- A. फौजदार
- B. जिलेदार
- C. फोतदार
- D. बिलिक्ची
उत्तर: A. फौजदार
प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन अकबर के समय के संगीतकार नहीं थे?
- A. गोपाल
- B. मदनलाल
- C. सोमनाथ
- D. भास्कर
उत्तर: C. सोमनाथ
प्रश्न 52 मध्यकालीन भारत में पराजय को निकट जानकर राजपूत महिलाओं के अग्नि में प्रवेश करने को क्या कहते थे?
- A. सती
- B. अग्नि पूजा
- C. जौहर
- D. निर्वाण
उत्तर: C. जौहर
प्रश्न 53 गुरु नानक देव का जन्म हुआ था-
- A. मगहर
- B. पेरम्बूर
- C. तलवंडी
- D. प्रयाग
उत्तर: C. तलवंडी
प्रश्न 54 मरियम-उज-जमानी का मकबरा किस मुगल बादशाह ने बनवाया था?
- A. अकबर
- B. जहांगीर
- C. शाहजहां
- D. औरंगजेब
उत्तर: B. जहांगीर
प्रश्न 55 सल्तनत काल में किस सुल्तान ने वेश्यावृत्ति का अंत करने का प्रयास किया और उन्हें निर्धारित समय में विवाह करने के लिये बाध्य किया?
- A. बलबन
- B. मुहम्मद-बिन-तुगलक
- C. अलाउद्दीन खिलज़ी
- D. सिकन्दर लोदी
उत्तर: C. अलाउद्दीन खिलज़ी
प्रश्न 56 किस विदेशी यात्री ने लिखा है कि 1611 में मदुरा के नायक की मृत्यु होने पर उसकी 400 पत्नियों ने खुद को अग्नि के हवाले किया?
- A. बर्नीयर
- B. पेलसर्ट
- C. ओडोरिक
- D. टेइक्सीरा
उत्तर: D. टेइक्सीरा
प्रश्न 57 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये-
सूची-I: सूची-II:
(a) वल्लभाचार्य (I) विशिष्टाद्वैतवाद
(b) शंकराचार्य (II) शुद्धाद्वैतवाद
(c) रामानुजाचार्य (III) अद्वैतवाद
(d) चैतन्य महाप्रभु (IV) अचिंत्य भेदाभेदवाद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
- A. a-I, b-II, c-III, d-IV
- B. a-IV, b-III, c-II, d-I
- C. a-II, b-III, c-I, d-IV
- D. a-III, b-II, c-I, d-IV
उत्तर: C. a-II, b-III, c-I, d-IV
प्रश्न 58 जहांगीर ने किस चित्रकार को 'नादिर-उल-जमा' की उपाधि दी थी?
- A. अबुल हसन
- B. अब्दुस्समद
- C. उस्ताद मंसूर
- D. फारूख बेग
उत्तर: A. अबुल हसन
प्रश्न 59 निम्नलिखित में से मध्यकालीन व्यापारी वर्ग के संबंध में क्या सही नहीं है?
- A. राजस्व भुगतान के लिये
- B. कृषि उपज के विपणन के लिये
- C. ऋण देने के लिये
- D. वनों के विनाश के लिये
उत्तर: D. वनों के विनाश के लिये
प्रश्न 60 सल्तनत काल में किन सुल्तानों के काल को 'मकबरा निर्माण काल' कहा जाता है?
- A. खिलजी शासकों का काल
- B. तुगलक शासकों का काल
- C. सैय्यद शासकों का काल
- D. लोदी शासकों का काल
उत्तर: D. लोदी शासकों का काल
61. यूरोपीय सैनिकों को भारत लाना स्पष्टतः असंभव था, इसका कारण था – (I) विश्व के दूसरे भागों में कार्यरत सैनिकों को हटाया नहीं जा सकता था। (II) यूरोपीय सेना बहुत महंगी थी और कंपनी स्वयं के खर्च पर उसका वहन नहीं कर सकती थी।
A. दोनों कथन सही हैं।
B. दोनों कथन सही नहीं हैं।
C. सिर्फ कथन I सही है।
D. सिर्फ कथन II सही है।
सही उत्तर: A. दोनों कथन सही हैं।
प्रश्न 62. 1856 में विलय के समय अवध का नवाब कौन था?
A. शुजाउद्दौला
B. नासिरुद्दीन
C. मुहम्मद अली शाह
D. वाजिद अली शाह
सही उत्तर: D. वाजिद अली शाह
प्रश्न 63. अंग्रेजों ने 1623 (प्रश्न में मुद्रित 1923) में पुर्तगालियों को हराकर उनके नगरों पर अपने व्यापारिक केन्द्र बनाए थे, इनमें कौन सा मेल सही है?
(a) बंगाल - चिन्सुरा
(b) उत्तर प्रदेश - आगरा
(c) आंध्र प्रदेश - मसुलीपट्टनम
(d) बिहार - पटना
(e) केरल - कोचीन
(f) गुजरात - भड़ौच
A. a, b, c B. d, e, f C. a, b, c, d, e, f D. b, e, f
सही उत्तर: D. b, e, f
प्रश्न 64. 1937 के चुनाव के पश्चात संयुक्त प्रांत के प्रधानमंत्री कौन बनें?
A. गोविंद वल्लभ पंत
B. राजगोपालाचारी
C. बी. एन. खरे
D. श्री कृष्ण सिन्हा
सही उत्तर: A. गोविंद वल्लभ पंत
प्रश्न 65. कृष्णा नदी के दक्षिण भाग के मुगल प्रदेशों में डूप्ले को किसने गवर्नर नियुक्त किया?
A. मुज़फ्फर जंग
B. नासिर जंग
C. अनवरुद्दीन
D. लुई चौदहवां
सही उत्तर: A. मुज़फ्फर जंग
प्रश्न 66. भारत में 'स्थानीय स्वशासन' का जनक किसे माना जाता है?
A. लार्ड मेयो
B. लार्ड विलियम बैंटिक
C. लार्ड रिपन
D. लार्ड डलहौजी
सही उत्तर: C. लार्ड रिपन
प्रश्न 67. ब्रिटिश भारत में पुलिस अधिनियम कब लागू हुआ?
A. 1770 ई.
B. 1813 ई.
C. 1856 ई.
D. 1861 ई.
सही उत्तर: D. 1861 ई.
प्रश्न 68. भारत में 'साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रणाली' की शुरूवात किस अधिनियम से हुई?
A. 1909 का अधिनियम
B. 1919 का अधिनियम
C. 1935 का अधिनियम
D. 1948 का अधिनियम
सही उत्तर: A. 1909 का अधिनियम
प्रश्न 69. थामस मुनरो के संबंध में निम्नलिखित में से सही कथनों का चयन किजिए।
(I) उसने हैदर अली तथा टीपू सुल्तान के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया।
(II) वह ब्रिटिश पार्लियामेंट से पुरस्कृत हुआ।
(III) 1820 में वह मद्रास का गवर्नर बना।
(IV) वह मद्रास विश्वविद्यालय का संस्थापक था।
A. (I), (II), (III), (IV)
B. (II), (III)
C. (I), (II), (III)
D. (I), (II), (IV)
सही उत्तर: C. (I), (II), (III)
प्रश्न 70. अमृतसर की संधि के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. यह संधि अंग्रेजों और महाराजा रणजीत सिंह के बीच हुई।
B. सतलज के उत्तर में 10 परगनों पर अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह का प्रभुत्व स्वीकार किया।
C. रणजीत सिंह ने सतलज के पूर्व न बढ़ने का वादा किया।
D. अंग्रेजों ने सतलज के पश्चिम की ओर न बढ़ने का वादा किया।
सही उत्तर: B. सतलज के उत्तर में 10 परगनों पर अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह का प्रभुत्व स्वीकार किया।
प्रश्न 71. 1904 में किस प्रसिद्ध चित्रकार को 'कैसर-ए-हिन्द' की उपाधि प्रदान की गई?
A. आनंदा प्रसाद बागची
B. राजा रवि वर्मा
C. वामपद बनर्जी
D. एम. वी. धुरंधर
सही उत्तर: B. राजा रवि वर्मा
प्रश्न 72. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ का अनुवाद सर विलियम जोन्स ने नहीं किया था?
A. अभिज्ञान शाकुंतलम
B. मनुस्मृति
C. हितोपदेश
D. भगवतगीता
सही उत्तर: D. भगवतगीता
प्रश्न 73. रैय्यतवाड़ी बंदोबस्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।
(II) सरकार किसानों को भूमि के पट्टे देती थी।
(III) कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य निर्धारण किया जाता था।
A. केवल I
B. I और II
C. I, II और III
D. केवल III
सही उत्तर: C. I, II और III
प्रश्न 74. 1880 के अकाल आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(I) अध्यक्ष थे, रिचर्ड स्ट्रेची।
(II) सिफारिश की, कि अकाल के दिनों में कर नहीं लिया जाना चाहिए।
(III) कृषि बीमा फंड की स्थापना की जानी चाहिए।
(IV) प्रांतीय कृषक संहिता का निर्माण किया जाना चाहिए।
A. I और II
B. II और III
C. केवल III
D. केवल IV
सही उत्तर: C. केवल III
प्रश्न 75. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए-
सूची-I सूची-II
(I) साधारण ब्रह्म समाज (a) 1839
(II) सत्यशोधक समाज (b) 1878
(III) रामकृष्ण मिशन (c) 1873
(IV) तत्वबोधिनी समाज (d) 1897
A. I-a, II-b, III-c, IV-d
B. I-b, II-c, III-d, IV-a
C. I-a, II-c, III-b, IV-d
D. I-d, II-c, III-b, IV-a
सही उत्तर: B. I-b, II-c, III-d, IV-a
प्रश्न 76. ब्रिटिशकालीन भारत में अखिल भारतीय स्तर पर पहली जनगणना का प्रयास किस वर्ष किया गया था?
A. 1871-72
B. 1881-82
C. 1891-92
D. 1901
सही उत्तर: A. 1871-72
प्रश्न 77. 1920 में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
A. सरदार वल्लभभाई पटेल
B. विपिनचंद्र पाल
C. बाल गंगाधर तिलक
D. लाला लाजपत राय
सही उत्तर: D. लाला लाजपत राय
प्रश्न 78. 'विउद्योगीकरण' के संबंध में कौन से कथन सही हैं?
(I) यह प्रक्रिया 1813 में प्रारंभ हुई।
(II) कंपनी के व्यापारिक एकाधिकारों की समाप्ति ने इस प्रक्रिया को तेज किया।
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. ना I ना II
सही उत्तर: C. I और II दोनों
प्रश्न 79. निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम में जमाइए-
(I) नील विद्रोह
(II) संथाल विद्रोह
(III) दक्कन विद्रोह
(IV) सिपाही विद्रोह
A. IV, II, I, III
B. IV, II, III, I
C. II, IV, III, I
D. II, IV, I, III
सही उत्तर: D. II, IV, I, III
संथाल विद्रोह, सिपाही विद्रोह, नील विद्रोह, दक्कन विद्रोह
प्रश्न 80. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I सूची-II
(I) 1825 (a) यूरोपीय ज्ञान विज्ञान के अनुवाद के लिए विभाग स्थापित
(II) (II) 1838 (b) सामान्य ज्ञान के लिए स्थापित सोसायटी
(III) (III) 1854 (c) एज्युकेशन डिस्पैच
(IV) (IV) 1857 (d) कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना
A. I-a, II-b, III-c, IV-d
B. I-b, II-c, III-d, IV-a
C. I-a, II-c, III-d, IV-b
D. I-b, II-a, III-d, IV-c
सही उत्तर: A. I-a, II-b, III-c, IV-d
प्रश्न 81. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय उसका प्रारंभिक उद्देश्य नहीं था-
A. भारत के सभी नागरिकों का सहयोग प्राप्त करना
B. राष्ट्रीय एकता का निर्माण करना
C. औपनिवेशिक स्वराज की प्राप्ति
D. सामाजिक समस्याओं पर विचार कर निर्णय लेना
उत्तर: C. औपनिवेशिक स्वराज की प्राप्ति
प्रश्न 82. काश्मीर रियासत के विलीनीकरण समस्या के संबंध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-
A. भारत सरकार ने प्रारंभ में ही बल और सेना का प्रयोग कर काश्मीर का विलय किया।
B. जम्मू काश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस ने भारतीय संघ में विलय का विरोध किया था।
C. काश्मीर के भाग्य का फैसला जनमत संग्रह द्वारा किया गया।
D. नवम्बर 1947 में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच युद्ध हुआ।
उत्तर: D. नवम्बर 1947 में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच युद्ध हुआ।
प्रश्न 83. 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन की घटनाओं का सही अनुक्रम निर्धारित कीजिए-
(I) वर्धा प्रस्ताव
(II) जयप्रकाश नारायण का हजारीबाग जेल से फ़रार होना।
(III) कांग्रेस कार्य समिति को भारत छोड़ो प्रस्ताव पेश किया गया।
(IV) महात्मा गांधी द्वारा जेल में अनशन प्रारंभ करना।
A. I, II, III, IV
B. III, I, II, IV
C. I, III, II, IV
D. IV, III, I, II
उत्तर: C. I, III, II, IV
प्रश्न 84. बाल गंगाधर तिलक ने किसकी प्रेरणा से गणपति उत्सव प्रारंभ किया था?
A. विनायक रामचंद्र पटवर्धन
B. महादेव गोविन्द रानाडे
C. दादोबा पाण्डुरंग
D. सयाजी गायकवाड़
उत्तर: A. विनायक रामचंद्र पटवर्धन
प्रश्न 85. अनुच्छेद 352 का प्रयोग करते हुए किसने देश में आपातकाल की घोषणा की थी?
A. इंदिरा गांधी
B. ज्ञानी जैल सिंह
C. संजय गांधी
D. फ़खरूद्दीन अली अहमद
उत्तर: D. फ़खरूद्दीन अली अहमद
प्रश्न 86. निम्नलिखित संगठनों को उनके संस्थापकों के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) मित्र मेला (I) लाला हरदयाल
(b) भारत स्वशासन समिति (II) प्रमथ नाथ मित्र
(c) बंगाल अनुशीलन समिति (III) श्यामजी कृष्ण वर्मा
(d) भारतीय स्वतंत्रता समिति (IV) सावरकर बंधु
सही विकल्प चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-II, b-I, c-IV, d-III
C. a-IV, b-III, c-II, d-I
D. a-III, b-II, c-I, d-IV
उत्तर: C. a-IV, b-III, c-II, d-I
प्रश्न 87. भाषायी प्रदेश की पहली मांग किसने उठाई थी?
A. आंध्र के तेलुगू भाषी लोगों ने
B. महाराष्ट्र के मराठी भाषी लोगों ने
C. मद्रास प्रेसीडेन्सी के तमिल भाषी लोगों ने
D. बंगाल के बंगला भाषी लोगों ने
उत्तर: A. आंध्र के तेलुगू भाषी लोगों ने
प्रश्न 88. श्रीमती सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष किस वर्ष बनी थी?
A. 1923
B. 1924
C. 1925
D. 1926
उत्तर: C. 1925
प्रश्न 89. सन् 1930 की इन घटनाओं को सुमेलित कीजिए उनकी तिथि के साथ –
सूची-I सूची-II
(a) दांडी मार्च (I) 18 अप्रैल 1930
(b) शोलापुर में कपड़ा मिल मजदूरों की हड़ताल (II) 12 मार्च 1930
(c) खान अब्दुल गफ्फार खान की पेशावर में गिरफ़्तारी (III) मई 1930
(d) चटगांव शस्त्रागार लूट (IV) 23 अप्रैल 1930
सही विकल्प चुनिये -
A. a-II, b-I, c-III, d-IV
B. a-I, b-II, c-III, d-IV
C. a-II, b-III, c-IV, d-I
D. a-I, b-IV, c-III, d-II
उत्तर: C. a-II, b-III, c-IV, d-I
प्रश्न 90. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सर्वप्रथम किस जापानी अधिकारी ने भारतीय और जापानी संयुक्त प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया था?
A. तोजो
B. फ़ूजीवारा
C. चांग-चिंग-हुई
D. वांग-चिंग वेई
उत्तर: B. फ़ूजीवारा
प्रश्न 91. इतिहास और राजनीति शास्त्र के संबंध में ऐतिहासिक विचारकों और उनके कथ्यों को सुमेलित करें-
सूची-I सूची-II
(a) सीले (I) इतिहास मूल है और राजनीति शास्त्र फल है।
(b) ए. एल. राउज़ (II) राजनीति शास्त्र इतिहास की रीढ़ है।
(c) एक्टन (III) राजनीति की मुख्य धारा इतिहास है। यह नदी के बालू में स्वर्ण कण समान है।
(d) कोचर (IV) शासन और इतिहास का संबंध ऐसा ही है जैसा वनस्पति शास्त्र का वनस्पति से तथा जीव शास्त्र का प्राणियों से।
सही विकल्प चुनिए-
A. a-III, b-I, c-IV, d-II
B. a-I, b-II, c-III, d-IV
C. a-II, b-I, c-IV, d-III
D. a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर: A. a-III, b-I, c-IV, d-II
प्रश्न 92. "इतिहास विज्ञान है, न कम न ज्यादा” यह कथन किसका है?
A. राँके
B. जे. बी. ब्यूरी
C. ई. एच. कार
D. क्रोसे
उत्तर: B. जे. बी. ब्यूरी
प्रश्न 93. कार्ल मार्क्स के काल विभाजन को सही क्रम में लिखिए-
(I) दासत्व का युग
(II) आदिम साम्यवादी युग
(III) पूंजीवादी युग
(IV) सामन्तवादी युग
A. I, II, IV, III
B. II, I, IV, III
C. I, II, III, IV
D. II, III, IV, I
उत्तर: B. II, I, IV, III
प्रश्न 94. निम्नलिखित में से कौन सा इतिहास का प्राथमिक स्त्रोत नहीं है?
A. समकालीन दस्तावेज
B. समकालीन आत्मकथाएं
C. मौखिक स्त्रोत
D. शोध पत्रिकाएं
उत्तर: D. शोध पत्रिकाएं
प्रश्न 95. निम्नलिखित दार्शनिकों और उनकी विचारधारा को सुमेलित कीजिए-
सूची-I सूची-II
(a) वाल्टेयर (I) चुनौती और प्रत्युत्तर
(b) हीगल (II) द्वंद्वात्मक भौतिकवाद
(c) कार्ल मार्क्स (III) द्वंद्ववाद
(d) टायनबी (IV) इतिहासवाद
सही विकल्प चुनिए-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-IV, b-I, c-II, d-III
C. a-IV, b-III, c-II, d-I
D. a-I, b-IV, c-II, d-III
उत्तर: C. a-IV, b-III, c-II, d-I
प्रश्न 96. “समस्त इतिहास विचारों का इतिहास है।” यह किसका कथन हैं?
A. ई. एच. कार
B. क्रोसे
C. कौलिंगवुड
D. हीगल
उत्तर: C. कौलिंगवुड
प्रश्न 97. निम्नलिखित लिखित स्त्रोतों को उनके उदाहरणों के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची-I सूची-II
(a) साहित्यिक स्त्रोत (I) आइन-ए-अकबरी
(b) ऐतिहासिक रचनाएं (II) होम डिपार्टमेंट दस्तावेज
(c) पर्यटन वृतान्त (III) हर्षचरित
(d) अभिलेखागारीय स्त्रोत (IV) किताब-उल-रेहला
सही विकल्प चुनिए-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-III, b-I, c-IV, d-II
C. a-IV, b-II, c-III, d-I
D. a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर: B. a-III, b-I, c-IV, d-II
प्रश्न 98. “उत्तर आधुनिकता से मेरा आशय है मेरा वृत्तान्तों के प्रति अविश्वास" यह कथन किस का है?
A. लियोटार्ड
B. स्पेन्गलर
C. फ्रांसिस फुकुमाया
D. राइट मिल्स
उत्तर: A. लियोटार्ड
प्रश्न 99. किस इतिहासकार ने इतिहास में वस्तुनिष्ठता को एक दोष कहा है?
A. जी. एम. ट्रेवेलियन
B. वेबर
C. बटरफील्ड
D. मैंडलबाम
उत्तर: C. बटरफील्ड
प्रश्न 100. इतिहास के महत्व के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. इतिहास से अतीत के संबंध में जानकारी प्राप्त कर वर्तमान को भलीभांती समझा जा सकता है।
B. व्यक्ति के नैतिक अथवा अनैतिक आचरण का निर्धारण करने के लिए इतिहास का प्रमाण प्रस्तुत किया जाता है।
C. इतिहास वाद-विवादों से दूर करता है।
D. इतिहास द्वारा मानव मस्तिष्क अपनी जिज्ञासाओं को शांत करता है।
उत्तर: C. इतिहास वाद-विवादों से दूर करता है
Disclaimer:- उपरोक्त प्रश्नों एवं उत्तर में त्रुटि की स्थिति में वास्तविक स्त्रोत को ही सही उत्तर समझा जाए.
