CGTET 2022 PART 2 HINDI SET A
Hindi
31. किसी वाक्य अथवा अवतरण को ज्यों-का-त्यों लेने पर किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
A. लाघव विराम चिह्न
B. युगल उद्धरण चिह्न
C. एकल उद्धरण चिह्न
D. हंसपद चिह्न
32. आदर्श विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह अपने रहन- सहन का स्तर साधारण रखे। उसे न तो फॅशन की ओर ध्यान देना चाहिए और न शरीर सजावट की ओर । विद्यार्थी को उच्च विचार रखने चाहिए। जिससे उसका मन पवित्र हो । आदर्श विद्यार्थी के लिए यह आवश्यक है कि वह विद्यालय के प्रत्येक कार्य में भाग ले। इससे उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। निम्न गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा?
A. विद्यार्थी और विद्यालय
B. अच्छे विद्यार्थी के गुण
C. विद्यार्थी और कर्तव्य
D. विद्यार्थी की निर्भरता
33. 'मोहन अभी आया है।' वाक्य में क्रिया किस काल
A. आसन्न भूतकाल
B. पूर्ण भूतकाल
C. संदिग्ध भूतकाल
D. सामान्य भूतकाल
34. मुहावरा क्या होता है?
A. शब्दांश
C. वाक्यांश
B. पूर्ण वाक्य
D. इनमें से कुछ नहीं
35. 'स्पृश्य' शब्द को विलोमार्थक बनाने के लिए किस उपसर्ग का प्रयोग करेंगे?
A. अनु
B. नि
C. अ
D. कु
36. लेखन कौशल के मूल्यांकन का सर्वश्रेष्ठ तरीका है-
A. सुलेख
B. प्रश्नों के उत्तर लिखना
C. अनुभव लेखन
D. श्रुतलेख
37. 'क्रोधी' शब्द क्या है?
A. सर्वनाम
B. क्रिया-विशेषण
C. संज्ञा
D. क्रिया
38. 'झिलमिल' कौन सा शब्द है?
A. विदेशी
B. देशज
C. तद्भव
D. तत्सम
39. 'घड़ी में तोला घड़ी में माशा' का अर्थ है-
A. व्यापार में मुनाफा और क्षणभर में नुकसान होना
B. बहुत गुस्सैल व्यक्ति
C. गलतफहमी होना
D. जरा सी बात पर खुश और नाराज होना
40. इनमें से अन्तःस्थ व्यंजन कौन सा है?
A. श
C. य
B. ठ
D. ज
41. 'अट्टालिका' का तद्भव रुप है-
A. अटल
B. अटाला
C. अटारी
D. अटारा
42. 'अधजल गगरी छलकत जाय' मुहावरे का अर्थ है-
A. गगरी का फूटा होना
B. झूठ बोलना
C. शेखी बघारना
D. अपरिपक्व व्यक्ति का बड़बोलापन
43. अनुनासिक ध्वनि से युक्त शब्द कौन सा है?
A. गंध
B. संग
C. भांति
D. अंग
44. 'अभ्युदय' शब्द में कौन सा उपसर्ग लगा है?
A. अति
B. अभि
C. अप
D. अधि
45. 'अपनाना' शब्द क्रिया का कौन सा प्रकार है?
A. कृदंत
C. संयुक्त क्रिया
B. नामधातु क्रिया
D. प्रेरणार्थक क्रिया
46. मौन पठन का मुख्य उद्देश्य है-
A. शांति के साथ पढ़ना
B. गहन अर्थ ग्रहण करना
C. चुपचाप पढ़ने का अभ्यास करना
D. जल्दी-जल्दी पाठ खत्म करना
47. जग जीवन में जो चिर-महान
सौंदर्य पूर्ण औ सत्यप्राण
मैं उसका प्रेमी बनूँ नाथ !
जिसमें मानव-हित हो समान !
उक्त पंक्ति में कवि ने चिर महान किसे कहा है?
A. ईश्वर को
B. जो सत्य और सुंदर से संपूर्ण हो
C. शक्ति को
D. मानव-हित को
48. 'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?
A. मध्यम पुरुष
B. अन्य पुरुष
C. उत्तम पुरुष
D. इनमें से कोई नहीं
49. 'किताब का विशेषण रुप है-
A. किताबीय
B. किताबका
C. किताबनामा
D. किताबी
50. 'कृपया बैठ जाइए। कौन सा वाक्य है?
A. संकेतवाचक
B. संदेहवाचक
C. आज्ञावाचक
D. विस्मयादिबोधक
51. 'तुम बालोद जाओ' किस प्रकार का उपनाम है?
A. संज्ञा उपवाक्य
B. विशेषण उपवाक्य
C. क्रिया विशेषण उपवाक्य
D. इनमें से कोई नहीं
52. 'यह पुस्तक रमा को दे दी। इस वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त है?
A. अपादान कारक
B. संप्रदान कारक
C. संबंध कारक
D. अधिकरण कारक
53.साहित्य का आधार जीवन है। इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है। जीवन परमात्मा के सामने जवाबदेह है या नहीं, लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है। साहित्य का आनंद जीवन के सभी आनंद से ऊँचा है। उसका आधार सुंदर और सत्य से मिलता है। वास्तव में सच्चा आनंद सुंदर और सत्य से ही मिलता है, उसी आनंद को दर्शाना- उत्पन्न करना साहित्य का उद्देश्य है।
इस गद्यांश में साहित्य का आधार क्या है?
A. ऊँचे लक्ष्य की प्राप्ति
B. लेखक बनाने का सपना
C. सुंदर और सत्य को पाना
D. रत्न और ऐश्वर्य की प्राप्ति
54. 'ढाक के तीन पात' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
A. एक वृक्ष की तीन पत्तियाँ
B. स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होना
C. परिवर्तन करना
D. स्थिति को उलझाकर रखना
55. श्रवण कौशल से विद्यार्थी में क्या विकास होता है?
A. बुध्दि का
B. आनंद का
C. याददाश्त क्षमता
D. ध्वनियों के सूक्ष्म अंतर को पहचानने की क्षमता
56. वाक्य में वचन संबंधी शुध्द वाक्य का चयन किजिए।
A. तीन घटनाएँ घटित हुई
B. तीनों घटना घटित हुई
C. तीन घटना घटित हुई
D. इनमें से कोई नहीं

