बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र CGTET 2022 PAPER 2 भाग 1

Disclaimer: इस वेबसाइट के द्वारा कोई भी Particular विज्ञापन हमारे वेब पोस्ट विजिटर को टारगेट करके उनके वेब ब्राउज़र पर नहीं भेजा जाता है.Google Advertiser, Users के वेब ब्राउज़िंग इन्ट्रेस्ट को Recognize करके Automatics Ads भेजता है. इसे आप अपने पर्सनल सेटिंग से बंद कर सकते हैं.


CGTET 2022 पेपर 2 भाग 1

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र


1. वैयक्तिक विभिन्नताओं को समझने का प्रयत्न सबसे पहले किसके द्वारा किया गया?

A. गाल्टन

B. जेम्स ड्रेवर

C. स्कीनर

D. टॉयलर

उत्तर=A. गाल्टन

2. किसी बच्चे के समाजीकरण की प्रक्रिया में सामाजिक मूल्य और सामाजिक प्रतिमानों की संभावना किस पर निर्भर करती है?

A. बच्चे के साथी समूह पर

B. शारीरिक वृध्दि पर

C. बच्चे के व्यवहार पर

D. बच्चे के संवेग पर

उत्तर=विलोपित

3. सिगमण्ड फ्रायड के अनुसार पुत्री में पिता के प्रति निम्नलिखित में से कौन-सी मानसिक ग्रंथि पाई जाती है।

A. ईडीपस

B. एलेक्ट्रा

C. दोनों

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर=B. एलेक्ट्रा

4. ऐसी भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाना चाहिये-

A. जिस पर जनसाधारण का आधिपत्य हो

B. जो समृध्द हो

C. जो नौकरी के लिये उपयोगी हो

D. जिससे अच्छा वातावरण बन सके

उत्तर=A. जिस पर जनसाधारण का आधिपत्य हो

5. विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के अध्ययन हेतू कौन-सी व्यूह रचना उपयुक्त होगी?

A. ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कक्षा में चर्चा हेतू सम्मिलित करना

B. अध्यापक द्वारा निर्देशन

C. सहपाठियों द्वारा अनुशिक्षण तथा सहकारी अधिगम

D. अध्यापक के लिये योग्यता आधारित समूहीकरण

उत्तर=C. सहपाठियों द्वारा अनुशिक्षण तथा सहकारी अधिगम

6. बालकों के बौध्दिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं को किसने बतलाया है?

A. स्कीनर

B. पियाजे

C. कोहलबर्ग

D. एरिकसन

उत्तर=B. पियाजे

7. शिक्षा के स्तर को उच्च करने के लिये क्या किया जाना उचित है?

A. अध्यापकों को उच्च वेतन देना

B. पाठ्यपुस्तकों का सतत् मूल्यांकन

C. पाठ्यक्रम में उचित संशोधन

D. छात्रों का सतत् मूल्यांकन

उत्तर=D. छात्रों का सतत् मूल्यांकन


8. शिशु के जन्म के कुछ समय बाद ही यह निश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में उसका स्थान क्या है।" - यह परिभाषा किसकी है?

A. गॅस

B. एडलर

C. रूसो

D. वॉटसन

उत्तर=B. एडलर

9. कौन-सा कथन मानव विकास के संबंध में गलत है?

A. शक्ति और गति

B. विकास पूर्वानुमेय होता है।

C. प्रशिक्षक और अधिगम

D. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर चलता है।

उत्तर=A. शक्ति और गति

10. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का उद्देश्य नहीं  है?

A. अध्यापन एवं अधिगम प्रक्रिया को शिक्षक केन्द्रित कार्यकलाप में बदलना

B. बोधात्मक, भावात्मक कौशलों के विकास में मदद करना

C. याद रखने पर बल देने के बदले सीखने की प्रक्रिया पर बल देना

D. छात्रों के सीखने की प्रक्रिया एवं परिवेश के बारे में उपयुक्त निर्णय लेना

उत्तर=A. अध्यापन एवं अधिगम प्रक्रिया को शिक्षक केन्द्रित कार्यकलाप में बदलना

11. श्रवण बाधित बच्चों के लिये शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में किसका नाम उल्लेखनीय है?

A. एनी बेसेन्ट

B. विलियम जोन्स

C. हेलेन केलर

D. मारिया मॉन्टेसरी

उत्तर=C. हेलेन केलर


12. “अधिगम अनुभव के कारण हमारे मौलिक व्यवहार में संशोधन है।” अधिगम की यह परिभाषा निम्नलिखित में से किसने दी है?

A. गेट्स तथा अन्य

B. काल्विन

C. चार्ल्स स्कीनर

D. आर. एस. वुडवर्थ

उत्तर=B. काल्विन

13. बालकों में अधिकतम अधिगम प्रसार हेतु कौन-सा कारक आवश्यक है?

A. कक्षा कक्ष में कार्य की अधिकता

B. गृह कार्य की अधिकता

C. लेखन कार्य की अधिकता

D. अध्ययन के प्रति वैयक्तिक रूचि

उत्तर=D. अध्ययन के प्रति वैयक्तिक रूचि

14. "क्रिया की सफलता से संतोष एवं असफलता से असंतोष होता है।” यह थॉर्नडाइक के किस नियम को बतलाता है?

A. अभ्यास का नियम

B. प्रभाव का नियम

C. तत्परता का नियम

D. उपर्युक्त सभी

उत्तर=B. प्रभाव का नियम

15. सीखने के “अंत: दृष्टि सिध्दांत” को किसने बढ़ावा दिया?

A. पावलाव

B. गेस्टाल्ट सिध्दांतवादी

C. जीन पियाजे

D. वाइगोत्सकी

उत्तर=B. गेस्टाल्ट सिध्दांतवादी

16. किस तरह के प्रश्न सबसे अधिक उत्तम होते है?

A. जो बच्चों का ध्यान आकृष्ट करने वाले हों

B. जो सटीक हो

C. पिछली परीक्षा में आ चुका हो

D. समस्याप्रधान और हल ढूंढने में सहायता करें

उत्तर=D. समस्याप्रधान और हल ढूंढने में सहायता करें

17. अभिप्रेरणा के स्वरुप में निम्नलिखित में से कौन से लक्षण सम्मिलित हैं?

A. शक्ति संचालन

B. परिवर्तनशीलता

C. निरंतरता

D. उपरोक्त सभी

उत्तर=D. उपरोक्त सभी

18. बुध्दि एवं व्यक्तित्व में वंशानुक्रम की-

A. महत्वपूर्ण भूमिका है

B. नाममात्र की भूमिका है

C. अपूर्वानुमेय भूमिका है

D. आकर्षक भूमिका है

उत्तर=A. महत्वपूर्ण भूमिका है

19. बुध्दि एवं बुध्दि परीक्षण के महत्व का निम्नलिखित में से किस कथन से पता चलता है?

A. बुध्दि परीक्षण की भूमिका व्यावसायिक मार्गदर्शन में अहम होती है।

B. बुध्दि परीक्षणों द्वारा छात्रों को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त किया जाता है।

C. अनुसंधान के विभिन्न घटकों के चयन हेतू बुध्दि एक आधार होता है।

D. उपरोक्त सभी

उत्तर=D. उपरोक्त सभी


20. जिन बच्चों के परिवार का वातावरण प्रजातांत्रिक होता है, वह अन्य बच्चों से अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं 

A. शैक्षिक क्षेत्र में पिछड़े व्यक्तित्व वाले

B. बहिर्मुखी और अधिक क्रियाशील वाले

C. अन्तः मूखी व्यक्तित्व वाले

D. कमजोर और क्रमक्रियाशील व्यक्तित्व वाले

उत्तर=B. बहिर्मुखी और अधिक क्रियाशील वाले

21. किसी समस्या पर चर्चा करने का अवसर जब विद्यार्थियों को समूह में दिया जाता है, तब उनके सीखने का क्रम-

A. स्थिर रहता है।

B. बेहतर होता है

C. घटता है

D. समान रहता है

उत्तर=B. बेहतर होता है


22. समावेशी कक्षा की विशेषता नहीं है-

A. वास्तविक तथा सतत आंकलन की व्यवस्था

B. शिक्षक द्वारा आत्मीय एवं मित्रवत व्यवहार का प्रयोग

C. अलग सहायक सामग्री का प्रयोग अलग अलग विषयों हेतू

D. समग्र विद्यार्थी एक ही ज्ञान क्षमता वाले

उत्तर=D. समग्र विद्यार्थी एक ही ज्ञान क्षमता वाले

23. उच्च प्राथमिक स्तर पर एक अच्छे शिक्षक में सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है-

A. पढ़ाने की उत्सुकता

B. धैर्य और दृढ़ता

C. विषयों के ज्ञान में दक्षता

D. शिक्षण-पध्दतियों के ज्ञान की दक्षता

उत्तर=D. शिक्षण-पध्दतियों के ज्ञान की दक्षता

24. यदि आपकी कक्षा का कोई विद्यार्थी विद्यालय में होने वाले हर गतिविधि के विषय में जानने को उत्सुक रहता है, तो उसके विषय में आपके विचार होंगे-

A. वह पिछड़ा विद्यार्थी है

B. उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता

C. वह सृजनशील विद्यार्थी है

D. उस विद्यार्थी का मन खेल में रहता है।

उत्तर=C. वह सृजनशील विद्यार्थी है

25. वैयक्तिक तथा वातावरण से संबंधित कारकों का प्रभाव अधिगम पर किस अवस्था तक पड़ता है?

A. पूर्व बाल्यावस्था

B. किशोरावस्था

C. बाल्यावस्था

D. सम्पूर्ण जीवन

उत्तर=D. सम्पूर्ण जीवन

26. बालकों के वर्गीकरण और उनके प्रमुख लक्षणों के जोड़े बनाइये।

बालकों का वर्गीकरण। प्रमुख लक्षण

1) प्रतिभाशाली a) निम्न बुध्दिवाले

ii) रचनात्मक b) समस्यावाचक

iii) पिछड़े हुये c) औसत से पीछे

iv) अधिगम अयोग्य d) अविष्कारक

v) मानसिक रुप से मंद e) उच्च बुध्दि वाले


A. (i)-e, (ii)-d, (iii)-c, (iv)-b, (v)-a

B. (i)-e, (ii)-b, (iii)-c, (iv)-d, (v)-a

C. (i)-d, (ii)-c, (iii)-b, (iv)-a, (v)-e

D. (i)-d, (ii)-c, (iii)-b, (iv)-e, (v)-a

सही जोड़ी उत्तर A. (i)-e, (ii)-d, (iii)-c, (iv)-b, (v)-a

1) प्रतिभाशाली e) उच्च बुध्दि वाले

ii) रचनात्मक d) अविष्कारक 

iii) पिछड़े हुये c) औसत से पीछे

iv) अधिगम अयोग्य b) समस्यावाचक

v) मानसिक रुप से मंद a) निम्न बुध्दिवाले

27. मूल-प्रवृत्तियों की संख्या संवेग के संबंध में कितनी

A. 11

B. 10

C. 20

D. 14

उत्तर=D. 14

28. छात्र को 'क्या' और 'कितना' पढ़ाया जाये, इस बात का निर्णय अध्यापक करता है। यह शिक्षा के किस सिध्दांत के अंतर्गत आयेगा?

A. निश्चित उद्देश्य का सिध्दांत

B. रुचि का सिध्दान्त

C. नियोजन का सिध्दांत

D. चयन का सिध्दांत

उत्तर=C. नियोजन का सिध्दांत

29. सामान्यत: निबंधात्मक प्रश्नों का प्रयोग विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिये किया जाता है। इस प्रकार के प्रश्नों की खामियाँ होती हैं-

A. विश्वसनीयता एवं वस्तुनिष्ठता की कमी

B. लेखन कौशल के जाँच के लिये सही नहीं होते

C. इस प्रकार के प्रश्नों द्वारा पूरी तरह मूल्यांकन संभव नहीं हो पाता

D. इन प्रश्नों से कल्पनाशीलता का विकास होता है।

उत्तर=A. विश्वसनीयता एवं वस्तुनिष्ठता की कमी


30. भाषा संबंधी योग्यता और बुध्दि-लब्धि में घनिष्ठ संबंध होता है, यह कथन है-

A. लॉवेल तथा मारकेल

B. स्पाईकर तथा इरविन

C. फिशर तथा लाम्बा

D. टरमन

उत्तर=B. स्पाईकर तथा इरविन


Tags

Post a Comment

0 Comments