व्याख्याता भौतिकी 2019 परीक्षा के भाग 2 विद्युत गतिकीय एवं चुंबकत्व Electro Dynamics and Magnetics के सभी प्रश्नों प्रश्न 26 से 50

इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें. Disclaimer:- ओरिजिनल प्रश्न पत्र को ही सही पढ़ा और समझा जाए। वेबसाइट में टाइपिंग त्रुटि हो सकता है। व्याख्याता भौतिकी 2019 - भाग 2 (MCQ)

व्याख्याता भौतिकी 2019 - भाग 02: विद्युत गतिकीय एवं चुंबकत्व (Electro Dynamics and Magnetics)

प्रश्न 26: गॉस प्रमेय का अवकलन रूप है :
The differential form of Gauss's theorem is:
उत्तर: (C) $\vec{\nabla}\cdot\vec{E}=\frac{\rho}{\epsilon_{0}}$
प्रश्न 27: यदि अमीटर A व वोल्टमीटर V का पाठक्रमशः 2 एम्पीयर व 20 वोल्ट हो तो R का मान है :
उत्तर: (C) 10 Ω से अधिक (More than 10 Ω)
प्रश्न 28: तीन एक समान संधारित्रों को समान आवेश से आवेशित कर तत्पश्चात उन्हें प्रतिरोध R1, R2 व R3 द्वारा निरावेशित होने दिया जाता है। सबसे छोटा प्रतिरोध होगा :
उत्तर: (C) R1
प्रश्न 29: दो परावैद्युत पदार्थों के सीमा-पृष्ठ पर विद्युत चुम्बकीय तरंग की सीमा शर्त नहीं है :
उत्तर: (B) $(B_1)_{11} = \frac{\mu_1}{\mu_2}(B_2)_{11}$
प्रश्न 30: एक घन के अन्दर आठ विद्युत द्विध्रुव जिनमें प्रत्येक आवेश का परिमाण e है, रखे हैं। घन से निकलने वाला सम्पूर्ण विद्युत फ्लक्स होगा :
उत्तर: (D) शून्य (Zero)
प्रश्न 31: प्रेरकत्व एवं धारिता के गुणनफल का वर्गमूल की विमा होती है :
उत्तर: (C) समय की (Time)
प्रश्न 32: गलत कथन है :
उत्तर: (C) विद्युत चुम्बकीय तरंगों की चाल सभी माध्यमों में समान होती है।
प्रश्न 33: निर्वात की विद्युतशीलता एवं चुम्बकनशीलता क्रमशः $\epsilon_0$ तथा $\mu_0$ हैं। किसी माध्यम की संगत राशियाँ $\epsilon$ तथा $\mu$ हैं। माध्यम का अपवर्तनांक है :
उत्तर: (A) $\sqrt{\frac{\mu\epsilon}{\mu_0\epsilon_0}}$ (या माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक सूत्र अनुसार)
प्रश्न 34: m द्रव्यमान एवं q आवेश का एक आवेशित कण स्थिर अवस्था से E परिमाण के विद्युत क्षेत्र में छोड़ा जाता है। t समय उपरान्त इसकी गतिज ऊर्जा होगी :
उत्तर: (B) $\frac{E^2q^2t^2}{2m}$
प्रश्न 35: $l$ लम्बाई की तांबे की छड़ एक समान चुम्बकीय क्षेत्र B में $\omega$ कोणीय वेग से घूम रही है। छड़ के सिरों के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल होगा :
उत्तर: (A) $\frac{1}{2}B\omega l^2$
प्रश्न 36: ट्रांसफार्मर में अपरिवर्तित रहने वाली राशि है :
उत्तर: (C) आवृत्ति (Frequency)
प्रश्न 37: प्रदर्शित परिपथ में अमीटर व वोल्टमीटर के पाठ क्रमशः I व V हैं ($X_L=4\Omega, X_C=4\Omega, R=45\Omega, E=90V$):
उत्तर: (A) $I=2A, V=0$ वोल्ट
प्रश्न 38: यदि समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेट पर क्रमशः आवेश +q व -q हैं और परावैद्युत पदार्थ की सतह पर प्रेरित आवेश $-q^1$ तथा $+q^1$ हैं तो :
उत्तर: (C) $q > q^1$
प्रश्न 39: एक अच्छे चालक को प्रत्यावर्ती विद्युत क्षेत्र में रखा जाता है। यदि आवृत्ति $10^5$ हर्ट्ज से कम हो तो विस्थापन धारा घनत्व $J_d$ का मान होगा :
उत्तर: (C) $J_d \ll J$
प्रश्न 40: ग्राही तथा अस्वीकारी परिपथों की अनुनाद की स्थिति में प्रतिबाधाएँ होती हैं :
उत्तर: (A) R, R
प्रश्न 41: L, C व R श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। यदि धारा वोल्टेज से $45^{\circ}$ आगे हो, तो C का मान है :
उत्तर: (C) $\frac{1}{2\pi f(2\pi f L - R)}$
प्रश्न 42: चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता H व चुम्बक का आघूर्ण M हो तो अधिकतम स्थितिज ऊर्जा है :
उत्तर: (B) 2MH (या स्थितिज ऊर्जा संरेखण अनुसार)
प्रश्न 43: साबुन के बुलबुले की त्रिज्या r से 2r करने के लिए आवश्यक आवेश होगा :
उत्तर: (A) $8\pi r^2 \sqrt{\epsilon_0 [7P + (\frac{12T}{r})]}$
प्रश्न 44: XY तल में विद्युत विभव $V = 5x(x^2+y^2)^{1/2} + y(x^2+y^2)^{-1/2}$ हो तो बिन्दु (1, 1, 1) पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता है :
उत्तर: (D) $-\frac{1}{2\sqrt{2}}(29\hat{i}+11\hat{j})$
प्रश्न 45: किसी चुम्बकीय छड़ के बाहर होता है :
उत्तर: (C) $\vec{M} = 0$
प्रश्न 46: मूल बिन्दु पर x अक्ष के अनुदिश विद्युत द्विध्रुव रखा गया है। बिन्दु P पर विद्युत क्षेत्र x-अक्ष के साथ $\theta$ कोण बनाता है, तो $\theta$ का मान होगा :
उत्तर: (B) $\frac{\pi}{3} + \tan^{-1}\left(\frac{\sqrt{3}}{2}\right)$
प्रश्न 47: R त्रिज्या के वृत्ताकार लूप में धारा प्रवाहित होने के कारण केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण B है। लूप का चुम्बकीय आघूर्ण है :
उत्तर: (B) $2\pi BR^3 / \mu_0$
प्रश्न 48: a त्रिज्या के वृत्ताकार वलय पर आवेश q एकसमान वितरित है। इलेक्ट्रॉन वलय की अक्ष के अनुदिश सरल आवर्त गति करेगा जिसकी आवृत्ति होगी :
उत्तर: (D) $\frac{1}{2\pi}\sqrt{\frac{eq}{4\pi\epsilon_0 ma^3}}$
प्रश्न 49: वायु में संधारित्र की धारिता $10\,\mu F$ है। चित्रानुसार संधारित्र को दो भागों में विभाजित कर $K_1=2$ तथा $K_2=4$ परावैद्युतांक भरे जाते हैं। निकाय की धारिता होगी :
उत्तर: (C) $30\,\mu F$
प्रश्न 50: समान आवेश एवं $m_A$ व $m_B$ द्रव्यमान के दो कण A तथा B एक तल में चाल $v_A$ व $v_B$ से गति कर रहे हैं। पथ चित्रानुसार होने पर :
उत्तर: (A) $m_A v_A < m_B v_B$

Post a Comment

0 Comments