इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करने के लिए www.raipurcg.in टाइप करें.
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 5 पर्यावरण
121. किन दो तारों को जोड़ने तथा उस लाइन को आगे बढ़ाने से ध्रुव तारे को पहचाना जा सकता है ?
(A) 1 एवं 2
(B) 6 एवं 7
(C) 3 एवं 4
(D) 5 एवं 6
उत्तर=(B) 6 एवं 7
122. एक भोजन संस्तर से दूसरे भोजन संस्तर में स्थानांतरित होने वाली ऊर्जा का प्रतिशत होता है :
(A) 20%
(B) 30%
(C) 10%
(D) 5%
उत्तर=(C) 10%
123. पर्यावरण अध्ययन (ई.वी.एस.) की कक्षा में सरल प्रयोग एवं प्रदर्शन किसके लिए किया जाता हैं?
(A) बच्चों को स्वयं को समझने एवं उनकी निरीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए
(B) उच्च कक्षाओं में क्या किया जाता है का अनुकरण करना
(C) छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर आइडिया एवं रिकॉर्ड की विवेचना करना एवं निरीक्षणों का विश्लेषण करना
(D) विद्यार्थियों को नियंत्रित करने तथा कक्षा में डिसीप्लीन बनाये रखना
उत्तर=(C) छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर आइडिया एवं रिकॉर्ड की विवेचना करना एवं निरीक्षणों का विश्लेषण करना
124. प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने के लिए बच्चों को किस बात को जानना सबसे अधिक आवश्यक है ?
(A) अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखना
(B) तालाब सरोवर को दूषित होने से बचाना
(C) अधिक से अधिक पेड़ लगाना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर=(D) उपरोक्त सभी
125. पर्यावरण अध्ययन (ई.वी.एस.) के शिक्षक के रूप में चिड़ियाघर भ्रमण का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए :
(A) विद्यार्थियों को सक्रिय अधिगम अनुभव उपलब्ध कराना
(B) विद्यार्थियों को आनन्द एवं मजा उपलब्ध कराना
(C) नित्य शिक्षण कार्यक्रम की एकरसता को बदलना
(D) शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में अभिभावकों को सन्तुष्ट करना
उत्तर=(A) विद्यार्थियों को सक्रिय अधिगम अनुभव उपलब्ध कराना
126. सामाजिक बुराइयों के उदाहरण हैं:
(A) बाल विवाह
(B) दहेज प्रथा
(C) बाल श्रम
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर=(D) उपरोक्त सभी
127. तालाब के पानी में फिटकरी डालने के बाद ही उपयोग में लाना चाहिए। बच्चों की इसके सम्बन्ध में जाग्रत करना चाहिए क्योंकि :
(A) पानी का रंग साफ करने के लिए
(B) कठोर जल को मृदु जल में परिवर्तित करने के लिए
(C) हल्की निलंबित अपद्रव्यों को अवसादित करने के लिए
(D) पानी में मौजूद रोगाणुओं को नष्ट करने के लिए
उत्तर=(A) पानी का रंग साफ करने के लिए
128. धूम्रपान से होता है :
(A) हृदय स्पन्दन की दर में वृद्धि
(B) रक्त चाप में वृद्धि
(C) ब्रोंकाइटिस
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर=(D) उपरोक्त सभी
129. एक नींबू सामान्य पानी में डूब जाता है परन्तु लवणयुक्त जल में तैरता है क्योंकि
(A) लवणीय जल का घनत्व सामान्य जल से अधिक होता है।
(B) लवणीय जल में नींबू का घनत्व बढ़ जाता है।
(C) सामान्य जल का घनत्व लवणयुक्त जल से अधिक होता है
(D) नींबू का घनत्व लवणयुक्त जल में कम हो
जाता है।
उत्तर=(A) लवणीय जल का घनत्व सामान्य जल से अधिक होता है।
130. यदि आप बच्चों को इस राज्य के उत्तरी हिस्से में टूर पर ले जाते हैं तथा कहते हैं कि हाथियों के झुण्ड के बारे में सही कथनों को चुनिये। उनका सम्भावित उत्तर क्या होगा ?
(a) हाथियों के झुण्ड में केवल हथिनियाँ और 14-15 वर्ष के बच्चे ही रहते हैं।
(b) हाथियों के झुण्ड में किसी एक ही परिवार के सदस्य होते हैं।
(c) एक झुण्ड में हथिनियों और बच्चों की संख्या कितनी भी हो सकती है।
(d) झुण्ड की सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुण्ड की नेता होती है।
(A) (a) एवं (b)
(B) (a) एवं (c)
(C) (b) एवं (d)
(D) (c) एवं (d)
उत्तर=(D) (c) एवं (d)
131. बच्चों को कहें कि वे देखें कि पक्षी अपनी गर्दन क बहुत अधिक हिला सकते हैं, इसके कारण के सम्बन में उनका संभावित उत्तर होगा :
(A) वे उड़ सकते हैं।
(B) पक्षियों की आँखों की पुतली स्थिर होती हैं।
(C) पक्षियों की आँखें छोटी होती हैं।
(D) उनके कान पंखों से ढके होते हैं।
उत्तर=(B) पक्षियों की आँखों की पुतली स्थिर होती हैं।
132. यदि एक नक्शा आपके सामने है तब उसमें पूर्व दिशा किधर प्रदर्शित होगी ?
(A) नक्शे के सबसे ऊपरी भाग में
(B) नक्शे के सबसे आधारीय भाग में
(C) आपके दाहिने हाथ की ओर
(D) आपके बाएँ हाथ की ओर
उत्तर=(C) आपके दाहिने हाथ की ओर
133. पर्यावरण अध्ययन (ई.वी.एस.) की पाठ्य पुस्तकों में विभिन्न प्रकरणों में " करके देखो और पता लगाओ " खण्ड को शामिल करने का उद्देश्य है :
(A) प्रत्यक्ष हस्तपरक अनुभव उपलब्ध कराना
(B) परीक्षा में निष्पादन को सुधारना
(C) वैज्ञानिक शब्दावली की परिभाषाएँ सीखना
(D) घर में विद्यार्थियों को व्यस्त रखना
उत्तर=(A) प्रत्यक्ष हस्तपरक अनुभव उपलब्ध कराना
134. सभी प्रकार के पारिस्थितिक तंत्रों के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है :
(A) सूर्य
(B) हरे पौधे
(C) महासागर
(D) वन
उत्तर=(A) सूर्य
135. आकाश में तड़ित की घटना होती है जब दो बादल :
(A) विद्युत आवेश का आदान प्रदान करते हैं।
(B) एक दूसरे से टक्कर करते हैं।
(C) एक दूसरे पर अतिव्यापन करते हैं।
(D) उपरोक्त सभी ।
उत्तर=(B) एक दूसरे से टक्कर करते हैं।
136. पर्यावरण अध्ययन (ई.वी.एस.) की कक्षा में कविता एवं कहानियों के उपयोग से किसमें मदद मिलती है ?
(A) विद्यार्थियों की ऊर्जा को सही दिशा में लाने में
(B) विद्यार्थियों के मध्य भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति सावधानी रखने में
(C) स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर विश्व की प्रकृति की कल्पना एवं उसके दोहन की क्षमता को बढ़ाने में
(D) अध्याय को मज़ेदार एवं रोचक बनाने में
उत्तर=(C) स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर विश्व की प्रकृति की कल्पना एवं उसके दोहन की क्षमता को बढ़ाने में
138. निम्न में से कौन सी शिक्षण योजना खाद्य श्रृंखला को पढ़ाने में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी के लिए सबसे प्रभावी होगी ?
(A) विभिन्न आवासों में चलने वाली संभावित खाद्य श्रृंखलाओं की खोज करने के लिए विद्यार्थियों को कहना ।
(B) विद्यार्थियों को इंटरनेट से संबन्धित जानकारी एकत्रित करने के लिए कहना ।
(C) ब्लैक बोर्ड पर लिखी विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं के लिए सभी उदाहरणों को देखकर लिखने के लिए विद्यार्थियों से कहना ।
(D) जीवों के प्ले कार्ड बनाना और विद्यार्थियों के समूह को विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं को सोचते हुए उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कहना ।
उत्तर=(D) जीवों के प्ले कार्ड बनाना और विद्यार्थियों के समूह को विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं को सोचते हुए उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कहना ।
139. विटामिन ऐसे पदार्थ हैं :
(A) जो न्यूनता रोगों से बचाने के लिए अल्प मात्रा में आवश्यक हैं।
(B) जो हमें स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक औषधि हैं।
(C) जो उपापचयी दर को बढ़ाते हैं जिसके कारण भार में कमी आती है।
(D) जो कि पेशियाँ बनाकर हमें ताकतवर बनाये रखता है।
उत्तर=(A) जो न्यूनता रोगों से बचाने के लिए अल्प मात्रा में आवश्यक हैं।
140. निम्नलिखित में से किस पारिस्थितिक तंत्र में सबसे अधिक खाद्य श्रृंखलाएँ पाई जाती हैं ?
(A) वन का पारिस्थितिक तंत्र
(B) तालाब का पारिस्थितिक तंत्र
(C) मरुस्थल का पारिस्थितिक तंत्र
(D) घास के मैदान का पारिस्थितिक तंत्र
उत्तर=(D) घास के मैदान का पारिस्थितिक तंत्र
141. निम्नलिखित में से क्या बालश्रम में नहीं आता ?
(A) बच्चों का फैक्टरी में काम करना
(B) बच्चों का राशन की दुकान में काम करना
(C) बच्चों का होटल में काम करना
(D) बच्चों का अपने कृषि खेतों में काम करना
उत्तर=(D) बच्चों का अपने कृषि खेतों में काम करना
142. निम्न में से कौन से क्रियाकलाप वनों के विनाश के लिए उत्तरदायी होते हैं?
(a) खनन
(b) बाँधों का निर्माण
(c) पत्तियों एवं शाकों का संग्रहण कर बाजार में बेचना
(d) बाँस से टोकरी बुनना
(e) गिरी हुई पत्तियों से पत्तल बनाना
(A)केवल (a)
(B) केवल (a) एवं (b)
(C) (a), (b) एवं (c)
(D) (a), (b), (c), (d) एवं (e)
उत्तर=(C) (a), (b) एवं (c)
143. जब एक मछली को पहले से उबले, लेकिन कमरे के तापमान पर ठंडे किए गए पानी से भरे एक्वेरियम में डाला जाता है, तो वह मर जाती है, क्योंकि एक्वेरियम का पानी :
(A) खनिज रहित है।
(B) ऑक्सीजन रहित है
(C) मछली द्वारा पीने योग्य नहीं है।
(D) मछली के तैरने योग्य नहीं है।
उत्तर=(B) ऑक्सीजन रहित है
144. एक पोस्टर में निम्न निर्देश लिखे हैं:
(a) अपने आस पास पानी को जमा न होने दें।
(b) पानी के बर्तनों, कूलरों और टंकियों को साफ रखें।
(c) यदि किसी स्थान पर पानी इकट्ठा हो जाता है। तो तेल का छिड़काव करें।
(d) स्वयं के बचाव हेतु घरों में जाली का प्रयोग करें।
निम्न में किस रोग के फैलाव से संबंधित जागरूकता को पोस्टर के माध्यम से बताया जा रहा है ?
(A) डेंगू एवं आई फ्लू
(B) टायफाइड एवं हैजा
(C) डेंगू एवं जापानी मस्तिष्क ज्वर
(D) चेचक एवं मलेरिया
उत्तर=(C) डेंगू एवं जापानी मस्तिष्क ज्वर
145. विटामिन 'A' किसमें सबसे अधिक होता है?
(A) अमरूद
(B) गाजर
(C) नींबू
(D) सेब
उत्तर=(B) गाजर
146. अफीम, मार्फीन, हेरोइन, मेथोडीन आदि किसके उदाहरण हैं?
(A) संदमक एवं ट्रैक्विलाइज़र
(B) ओपिएट नारकोटिक्स
(C) उद्दीपक
(D) हैल्युसिनोजेन्स
उत्तर=(B) ओपिएट नारकोटिक्स
147. वह शब्द समूह जिसमें शब्द घनिष्ठ रूप से संबन्धित है
(A) लौह, हीमोग्लोबिन, एनीमिया, आँवला
(B) मच्छर, मलेरिया, एनीमिया, लौह
(C) लौह, मलेरिया, एनीमिया, रक्त
(D) मलेरिया, एनीमिया, मच्छर, रक्त
उत्तर=(B) मच्छर, मलेरिया, एनीमिया, लौह
148. एक शिक्षक को उर्वरक द्वारा भू-जल के प्रदूषण की शिक्षा बच्चों को देनी है। वह निम्न में से किसका नाम बताएगा ?
(A) अमोनियाकल उर्वरक
(B) नाइट्रेट उर्वरक
(C) पोटैसिक उर्वरक
(D) कम्पोस्ट उर्वरक
उत्तर=(B) नाइट्रेट उर्वरक
149. प्राथमिक स्तर में निम्नलिखित में क्या सामाजिक अध्ययन पढ़ाने का उद्देश्य नहीं है?
(A) अपने परिवार को समझना
(B) समाज को समझना
(C) यह समझना कि बच्चा समाज का हिस्सा है
(D) समाज में हो रहे अपराधों का लेखा रखना
उत्तर=(D) समाज में हो रहे अपराधों का लेखा रखना
150. चन्द्रमा प्रतिदिन अपना आकार किसके कारण बदलता रहता है ?
(A) सूर्य के चारों ओर परिक्रमा
(B) पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा
(C) अंतरिक्ष में बाएँ से दाईं ओर गति
(D) आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर गति
उत्तर=(B) पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 1 बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र यहाँ देखें
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 2 Hindi / हिन्दी यहाँ देखें
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 3 English यहाँ देखें
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 4 गणित यहाँ देखें
CGTET 2016 पेपर 1 सेट C भाग 5 पर्यावरण यहाँ देखें
